एक्सप्लोरर

नए साल में बदल गए ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर?

नया साल शुरू हो चुका है. और हर नया साल अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आता है. तो आज हम भी आपको ऐसे ही कुछ बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपके बजट पर भी पड़ सकता है.

नई दिल्ली: 2020 में कई मुश्किलें और बेहद बुरे दौर को झेलने के बाद दुनिया नए साल में कदम रख चुकी है. महामारी ने लोगों की जिंदगी में बड़े बदलावों के साथ ही जिंदगी जीने का तरीका भी बदलकर रख दिया है. वहीं इस पूरे माहौल के बीच कई और अहम बदलाव भी नए साल में देखने को मिलेंगे. नए साल से कई नए नियम लागू हुए हैं और कई नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. आपको बताते हैं ऐसे ही नियमों के बारे में जो 2021 में  बदल चुके हैं और 1 जनवरी से देश में प्रभावी हो चुके हैं.

1.कॉन्टेक्टलेस भुगतान की सीमा बढ़ी कोरोना महामारी के बीच कैशलेस पेमेंट पर खासा जोर दिया गया. देश में इसे बढ़ावा देने के लिए बाकायदा अभियान चलाए गए. कार्ड पेमेंट को भी इसी का हिस्सा माना जाता है. ऐसे में अब कार्ड के जरिए ज्यादा से ज्यादा राशि का भुगतान हो सके इसके लिए सीमा में बढ़ोतरी की गई है. अब ट्रांजेक्शन की लिमिट को बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया गया है.

2. चेक से भुगतान भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक पेमेंट पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू किया है. नए नियम के मुताबिक 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि की डिटेल को दोबारा कंफर्म किया जाएगा. मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में इस नियम को लेकर घोषणा हुई थी. ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर इस कदम को जरूरी बताते हुए इसे लागू किया गया है. इस सुविधा से चेक के जरिए होने वाली ठगी के मामलों पर लगाम कसी जा सकेगी.

3. दोपहिया, चार पहिया वाहनों की कीमत बढ़ी नए साल में वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ये बदलाव थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है. दरअसल, देश की सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नए साल में कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है. देश की लगभग सभी नामी कंपनियों ने 1 जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. 1 जनवरी से पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ गई हैं.

4. ई-इनवॉइस सिस्टम लागू होगा देश में 1 जनवरी से ही जीएसटी कानून के तहत एक और अहम बदलाव हुआ है. 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का टर्नओवर रखने वाली कंपनियों को बिजनेस टू बिजनेस ट्रांजैक्शन के लिए ई-इनवॉइस जरूरी कर दिया गया है. ये नया सिस्टम फिलहाल चल रहे इनवॉइस प्रणाली की जगह लागू किया गया है. इसके बाद ई-वे बिल का सिस्टम खत्म कर दिया जाएगा.

5. म्यूचुअल फंड के नियमों में अहम बदलाव नए साल में म्यूचुअल फंड निवेश के नियमों को लेकर भी अहम बदलाव किए गए हैं. निवेशकों के हितों को देखते हुए सेबी ने म्यूचुअल फंड को लेकर नए नियम लागू किए हैं. अब फंड का 75 फीसदी हिस्सा इक्विटी में निवेश करना जरूरी होगा. ये सीमा अभी तक 65 फीसदी थी.

6.अब लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर ऐसे करना होगा कॉल लैंडलाइन फोन से मोबाइल फोन पर कॉल कनेक्ट करने के लिए भी व्यवस्था में बदलाव हुआ है. 15 जनवरी से मोबाइल पर कॉल मिलाने के लिए नंबर से पहले जीरो लगाना होगा. इस व्यवस्था का फायदा से होगा कि सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ज्यादा नंबर तैयार कर सकेंगी.

7. लाइफ इंश्योरेंस लेना होगा आसान नए साल में जीवन बीमा लेने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिलेगी. जनवरी से टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना काफी आसान कर दिया गया है. IRDAI ने सभी बीमा कंपनियों से सरल जीवन बीमा की शुरुआत करने के निर्देश दिए हैं. सरल जीवन बीमा स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी होगी, जो ग्राहकों को बीमा खरीदने में जानकारियों के आधार पर फैसला करने में मदद देगी.

8. बिक्री रिटर्न को लेकर पॉलिसी में बदलाव जीएसटी सिस्टम को लेकर छोटे करदाताओं के तिमाही रिटर्न दाखिल करने पर भी नई योजना की शुरुआत की गई है. अब टैक्स के मंथली पेमेंट की योजना शुरू की गई है. ऐसे टैक्स पेयर्स जिनका पिछले फाइनेंशियल ईयर में पांच करोड़ रुपये तक का टर्नओवर रहा है वो और जो अक्टूबर में जीएसटीआर-3बी (बिक्री) रिटर्न दाखिल कर चुके हैं. वो सभी इस सिस्टम के तहत फायदा ले सकेंगे. 1 जनवरी से अपना रिटर्न तिमाही आधार पर दखिल करने और करों का भुगतान मासिक आधार पर करने की इजाजत मिलेगी.

9. यूपीआई पेमेंट सर्विस में बदलाव नए साल में अब थर्ड पार्टी एप से भुगतान करना महंगा हो जाएगा. UPI पेमेंट के लिए ग्राहकों को अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा. NPCI ने थर्ड पार्टी एप्लीकेशन पर 30% कैप लगाया है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget