एक्सप्लोरर

New FPI Rules: अभी खत्म नहीं हुई है मॉरीशस रूट की टैक्स छूट, टैक्स डिपार्टमेंट ने दी सफाई

Mauritius-based FPIs: भारत और मॉरीशस ने टैक्स छूट को लेकर कुछ बदलावों पर समझौता किया है. उससे जुड़ी खबरें आने के बाद बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी...

भारत सरकार ने मॉरीशस रूट से आने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को मिलने वाली टैक्स छूट में बदलाव को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार को जारी सफाई में कहा गया कि बदलाव अभी लागू नहीं हुए हैं. इसका मतलब है कि मॉरीशस रूट पकड़ने वाले एफपीआई को फिलहाल पहले की तरह ही टैक्स छूट का लाभ मिलता रहेगा.

अभी नोटिफाई नहीं हुए हैं बदलाव

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भारत और मॉरीशस के बीच डबल टैक्सेशन अवॉयडेंस एग्रीमेंट (डीटीएए) में हुए हालिया बदलावों को लेकर शुक्रवार को स्पष्टीकरण जारी किया. उसने कहा कि बदलावों को न तो अभी रैटिफाई किया गया है, न ही नोटिफाई. इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 90 के तहत नोटिफाई किए जाने के बाद भी बदलाव प्रभाव में आएंगे. जब तक प्रोटोकॉल प्रभाव में नहीं आ जाते हैं, तब तक उसके बारे में चिंता या आपत्ति प्री-मैच्योर है.

खबरों से खराब हुई बाजार की धारणा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर ये यह स्पष्टीकरण तब आया है, जब मॉरीशस बेस्ड एफपीआई को मिलने वाली टैक्स छूट में बदलाव की खबरें आने के बाद बाजार की धारणा खराब होने लग गई. टैक्स छूट समाप्त किए जाने की खबरें चलने के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखी गई. शानदार रैली के रथ पर सवार घरेलू बाजार शुक्रवार को 1 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा.

इतना लुढ़क गया शेयर बाजार

12 अप्रैल को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बीएसई सेंसेक्स 793.25 अंक (1.06 फीसदी) के नुकसान के साथ 74,244.90 अंक पर बंद हुआ. उससे एक दिन पहले बाजार ने पहली बार 75 हजार अंक के स्तर को पार किया था और 75,124.28अंक का नया ऑल टाइम हाई लेवल अचीव किया था. शुक्रवार को एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 234.40 अंक (1.03 फीसदी) लुढ़ककर 22,519.40 अंक पर रहा.

मार्च की शुरुआत में हुआ समझौता

दरअसल भारत और मॉरीशस की सरकारों ने डबल टैक्सेशन अवॉयडेंस एग्रीमेंट में सुधार को लेकर एक समझौता किया है. दोनों देशों के बीच इस संबंध में 7 मार्च को ही समझौते पर हस्ताक्षर हो गए थे, लेकिन उस बारे में खबरें बुधवार को सामने आईं. उसके बाद गुरुवार को बाजार में ईद की छुट्टी थी. अवकाश के बाद शुक्रवार को जब बाजार खुला तो खबरों का असर दिखा.

ये भी पढ़ें: विदेशी मुद्रा भंडार का नया शिखर, 650 बिलियन डॉलर की दहलीज पर आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget