एक्सप्लोरर

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार का नया शिखर, 650 बिलियन डॉलर की दहलीज पर आंकड़ा

RBI Forex Reserve Data: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तेजी आ रही है और इसका आंकड़ा पिछले कुछ सप्ताह से लगातार नए उच्च स्तर पर पहुंच रहा है...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तेजी आ रही है. चालू वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार ने नए शिखर स्तर को हासिल करने के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया. अब यह भंडार इतिहास में पहली बार 650 बिलियन डॉलर के स्तर को पार करने की दहलीज पर खड़ा है.

इतना हो गया विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार के ताजे आंकड़े जारी किया. यह आंकड़ा 5 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के लिए है. आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष का पहला सप्ताह समाप्त होने के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 648.56 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का सर्वकालिक उच्च स्तर है. सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.98 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

इस तरह लगातार आई है तेजी

पिछले कुछ सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तेजी का दौर बना हुआ है. उससे पहले रिजर्व बैंक ने बताया था कि 29 मार्च 2024 को समाप्त हुए सप्ताह के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645.6 बिलियन डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष (2023-24) के आखिरी सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.95 बिलियन डॉलर की तेजी आई थी. इसका मतलब हुआ कि दो सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 6 बिलियन डॉलर की तेजी आई.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1 मार्च को 625.62 बिलियन डॉलर के आंकड़े पर रहा था. यानी लगभग एक महीने के अंतराल में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 23 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.

सबसे ज्यादा इस एसेट का योगदान

आरबीआई के वीकली स्टैटिस्टिकल सप्लीमेंट के अनुसार, 5 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट में 549 मिलियन डॉलर की तेजी आई. विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा योगदान फॉरेन करेंसी एसेट का ही रहता है. यह अब 571.17 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है. इसमें उन विभिन्न विदेशी मुद्राओं की वैल्यू रखी जाती है, जो रिजर्व बैंक के पास होते हैं. इसकी वैल्यू पर विभिन्न विदेशी मुद्राओं की विनिमय दरों में घट-बढ़ का सीधा असर होता है.

सबसे ज्यादा बढ़ा सोने का भंडार

आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक के पास रखे सोने की वैल्यू में 2.4 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और यह आंकड़ा 54.56 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. इसी तरह एसडीआर (स्पेशल ड्राइंग राइट्स) 24 मिलियन बढ़कर 18.17 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के पास रखा रिजर्व बैंक का भंडार इस दौरान 9 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.67 बिलियन डॉलर हो गया.

ये भी पढ़ें: अगले 10 साल में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा भारतीय रियल एस्टेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

35 परसेंट तक क्रैश हुए IDBI बैंक के शेयर, निराश हुए निवेशक; जानें अकाउंट होल्डर्स पर असर
35 परसेंट तक क्रैश हुए IDBI बैंक के शेयर, निराश हुए निवेशक; जानें अकाउंट होल्डर्स पर असर
अडानी ग्रुप की होने जा रही दिवालिया हो चुकी यह कंपनी, NCLT ने 15000 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी
अडानी ग्रुप की होने जा रही दिवालिया हो चुकी यह कंपनी, NCLT ने 15000 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी
रॉकेट की स्पीड से भाग रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, कई देशों में 72 परसेंट तक उछाल; भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, कई देशों में 72 परसेंट तक उछाल; भारत पर क्या होगा असर?
नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित
नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
Embed widget