1590 रुपये का डिजिटल पेमेंट कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक ने जीते 1 करोड़ रूपये

नई दिल्लीः सिर्फ 1590 रुपये का डिजिटल पेमेंट करके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक को सरकार की डिजिटल पेमेंट लकी ड्रा योजना ने करोड़पति बना दिया है. रविवार यानी कल 9 अप्रैल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डिजिटल पेमेंट प्रमोशन स्कीम के तहत राष्ट्रपति भवन में 100वां ड्रा निकालकर विजेता का ऐलान किया और उन्हें बधाई दी. इसमें 3 ग्राहक और 3 दुकानदार शामिल हैं. सरकार ने लकी ग्राहक योजना स्कीम ग्राहकों और डिजी धन व्यापार योजना दुकानदारों के लिए शुरू की थी. ड्रा के जरिये चुने गये विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में पुरस्कृत करेंगे.
जानिए किन्हें मिला करोड़ों का ईनाम
लकी ग्राहक योजना में ग्राहक श्रेणी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक को डिजिटल माध्यम से किए गए 1590 रुपये के एक पेमेंट के लिए लकी ड्रा योजना में 1 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार मिला है.
दूसरा 50 लाख रुपये का पुरस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक और तीसरा 25 लाख रुपये का पुरस्कार पंजाब नैशनल बैंक के एक ग्राहक को मिला है. इन तीनों ने ही अपने रूपे डेबिट कार्ड से भुगतान किया था.
हालांकि अभी विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं की गई है सिर्फ इनके तरफ से किए गए लेनदेन की जानकारी दी गई है. इनकी पहचान इनके कार्ड के नंबर से मिलान के बाद की जाएगी.
इसी तरह डिजिधन व्यापार योजना के तहत 3 दुकानदारों को भी 50 लाख रुपये, 25 लाख रुपये और 12 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है. नोटबंदी के बाद सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना शुरू की थी.
I complement the Govt on its bold initiatives for promoting the culture of digital payment in the country: President Pranab Mukherjee pic.twitter.com/Z8JXimc7LW
— ANI (@ANI_news) April 9, 2017
क्या थी ये स्कीम? सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये 25 दिसंबर 2016 को ग्राहकों के लिये लकी ग्राहक योजना और व्यापारियों के लिये डिजि धन व्यापार योजना शुरू की थी. इन योजनाओं का क्रियान्वयन पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया कर रहा है. नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस योजना का ऐलान करते हुए बताया था कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) अगले 100 दिनों तक रोजाना 15,000 ग्राहकों को 1000 रुपये प्रति ग्राहक बतौर इनाम देगा. इसके अलावा 14 अप्रैल 2017 को 3 मेगा ड्रॉ होंगे जिसमें 3 अलग-अलग विजेताओं को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये के इनाम मिलेंगे.
India is on cusp of a digital revolution-President Pranab Mukherjee during mega draw of lot for Lucky Grahak Yojana& Digi Dhan Vyapar Yojana pic.twitter.com/smqSi0LuU5 — ANI (@ANI_news) April 9, 2017
Source: IOCL


























