एक्सप्लोरर

टैरिफ टेंशन के बीच डॉलर का विकल्प तलाश रहा भारत? जानें मुख्य आर्थिक सलाहकार का जवाब

Chief Economic Advisor On Dollar: नागेश्वरन ने कहा कि इस समय अमेरिकी डॉलर का कोई व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं है और इसके उभार में अभी लंबा समय लग सकता है.

V Anantha Nageswaran On Dollar: अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ टेंशन के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिकी डॉलर का विकल्प भारत तलाश रहा है. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने इस बारे में बिल्कुल साफ कर दिया है कि वैश्विक व्यापार में अमेरिकी डॉलर के विकल्प के रूप में किसी अन्य करेंसी के इस्तेमाल पर भारत किसी भी तरह का कोई विचार नहीं कर रहा है.

बुधवार को एक सवाल के जवाब में मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि भारत ऐसी किसी पहल का हिस्सा नहीं है. हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में रूस के कज़ान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत और अन्य ब्रिक्स देशों ने स्थानीय करेंसी में सीमा पार भुगतान निपटान पर विचार किया था. इसके साथ ही, एक विशेष ‘ब्रिक्स मुद्रा’ लाने पर सहमति जताई थी.

डॉलर का फिलहाल कोई विकल्प नहीं

नागेश्वरन का कहना है कि इस समय अमेरिकी डॉलर का कोई व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं है. इसके उभार में अभी लंबा समय लग सकता है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को विविधीकृत आधार पर बनाए रखते हैं. साथ ही, रिजर्व बैंक ने पिछले कुछ सालों में सोने की खरीद में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि इसलिए सोने सहित विदेशी मुद्रा भंडार की संरचना पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है.

ब्रिक्स सम्मेलन में क्या कहा गया था?

अक्टूबर 2024 में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र में कहा गया था कि व्यापार बाधाओं को कम करने और भेदभाव-रहित पहुंच के सिद्धांत पर आधारित तेज, कम लागत वाले, अधिक कुशल, पारदर्शी, सुरक्षित और समावेशी सीमा-पार भुगतान साधनों की ज़रूरत है. घोषणा पत्र में ये भी कहा गया था कि ब्रिक्स देशों और उनके व्यापारिक साझेदारों के बीच वित्तीय लेन-देन में स्थानीय मुद्राओं के उपयोग का स्वागत किया जाएगा.

ब्रिक्स दुनिया की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं. इसका उद्देश्य बहुपक्षीय मंचों पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है.

ये भी पढ़ें: लैरी एरिसन दुनिया के अमीरों की सूची में अब बने नंबर-1, एलन मस्क को दूसरे पायदान पर धकेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget