एक्सप्लोरर

मात्र 10 मिनट की वीडियो कॉल और हो गई छंटनी, दिग्गज टेलीकॉम कंपनी के फैसले से मची खलबली 

Jobs Layoff: कंपनी के इस फैसले को कर्मचारी यूनियन ने शर्मनाक बताया है. कंपनी 4800 कर्मचारियों को निकालना चाहती है और उसने ज्यादा डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है. इसके चलते उसे विरोध झेलना पड़ रहा है.

Jobs Layoff: इन दिनों पूरी दुनिया में छंटनी का खतरा मंडरा रहा है. पिछले कुछ महीनों में गूगल समेत कई बड़ी कंपनियों तक ने अपने खर्च कम करने के नाम पर हजारों लोगों से उनकी नौकरी छीनी है. अब कुछ कंपनियों द्वारा छंटनी करने के लिए जो तरीके अपनाए जा रहे हैं, वो बहुत हैरान करने वाले हैं. कुछ ऐसे ही आश्चर्यजनक फैसले में कनाडा की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी बेल (Bell) ने मात्र 10 मिनट की वीडियो कॉल में 400 कर्मचारियों को घर भेज दिया है. 

यूनियन ने कंपनी के तरीके को शर्मनाक बताया 

कनाडा की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी यूनियन यूनिफॉर (Unifor) ने इस निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कर्मचारियों को इस असंवेदनशील तरीके से नौकरी से हटाने का निर्णय बहुत गलत है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिफॉर ने कंपनी द्वारा अपनाए गए तरीके को शर्मनाक बताया है. हटाए गए कर्मचारी लंबे समय से बेल के लिए काम कर रहे थे. मेहनत से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए बेल ने सिर्फ 10 मिनट की एक वर्चुअल ग्रुप मीटिंग की और इन सभी 400 लोगों को कंपनी पर बोझ बताकर छंटनी कर दी गई. एक मैनेजर इस मीटिंग में आया, जिसके हाथ में छंटनी का लेटर था. उसने फैसला सुनाना शुरू कर दिया. उसने न किसी कर्मचारी से बात की और न ही यूनियन से. बस सभी को पिंक स्लिप थमा दी गई. 

4800 कर्मचारियों को निकालने का किया था ऐलान 

कनाडा की टेलीकॉम कंपनी बेल ने फरवरी में 9 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था. इस फैसले का असर लगभग 4800 कर्मचारियों पर पड़ेगा. कंपनी के सीईओ मिर्को बिबिक ने छंटनी को कंपनी के लिए बेहद जरूरी बताया था. हालांकि, इसके बाद कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को ज्यादा डिविडेंड देने का ऐलान भी किया था. इसके चलते छंटनी के फैसले की कड़ी निंदा की जा रही है. इसके अलावा बेल को वित्त वर्ष 2022 के अंत में 2.3 अरब डॉलर का भारी भरकम प्रॉफिट भी हुआ था.

निकाले गए सभी कर्मचारियों से की जा रही वार्ता 

बेल के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर एलन मर्फी ने कहा है कि हम छंटनी में पूरी पारदर्शिता बारात रहे हैं. यूनियन से 5 हफ्तों से छंटनी को लेकर चर्चा की जा रही थी. निकाले गए सभी कर्मचारियों से एचआर की वार्ता भी की जा रही है ताकि उन्हें उचित सहायता राशि दी जा सके. कर्मचारी यूनियन यूनिफॉर में बेल और इसकी सब्सिडियरी कंपनियों के लगभग 19 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें 

Living Wage: खत्म होने जा रहा मिनिमम वेज, जानिए क्या है लिविंग वेज जो लेगा इसकी जगह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget