एक्सप्लोरर

Cadila Pharma CMD: कैडिला फार्मा के राजीव मोदी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, अदालत के आदेश पर हुई कार्रवाई

Rajeev Modi: कैडिला फार्मा के सीएमडी राजीव मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुल्गारिया की एक महिला के साथ रेप का केस दर्ज किया गया है.

Rajeev Modi: कैडिला फार्मास्यूटिकल्स (Cadila Pharmaceuticals) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजीव मोदी (Rajeev Modi) के खिलाफ बुल्गारियाई महिला (Bulgarian Women) की शिकायत पर बलात्कार, हमले और जानबूझकर अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है. गुजरात पुलिस ने उच्च न्यायालय (Gujrat High Court) के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए यह केस दर्ज किया है. यह मामला निचली अदालत से खारिज हो गया था. यह बुल्गारियाई महिला कंपनी में फ्लाइट क्रू के रूप में शामिल हुई थी. उसने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगया था. 

हाई कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई 

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एचएम कंसाग्रा ने बताया कि अहमदाबाद स्थित फार्मा कंपनी के सीएमडी पर रविवार को आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) और 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. कंसाग्रा ने कहा कि गुजरात हाई कोर्ट से मिले निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर कैडिला फार्मा के सीएमडी राजीव मोदी और जॉनसन मैथ्यू नामक एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हाई कोर्ट ने 22 दिसंबर को कहा था कि जांच दो महीने के भीतर पूरी की जानी चाहिए.

ऑफिस के बाथरूम में रेप करने का आरोप 

बुल्गारिया की इस लड़की ने राजीव मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उसने कहा था कि राजीव उसके साथ ऑफिस के बाथरूम में भी रेप करता था. लड़की ने कहा था कि मुझे कैडिला में प्राइवेट फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी ऑफर हुई थी. एक बार राजीव मोदी ने ऑफिस में मुझे अकेले देर तक रोका और रेप किया. वह ऑफिस के बाथरूम तक में मेरा रेप करता था. शिकायत करने पर मुझे कंपनी से निकाल दिया गया. मेरी निजी ई-मेल आईडी भी ब्लॉक कर दी गई. कोरोना न होने के बावजूद मुझ पर देश छोड़ने का दबाव डाला गया. 

पुलिस से मदद नहीं मिली, जबरन दस्तखत करवाए

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने अहमदाबाद पुलिस को ई-मेल करना शुरू किया तो उन्हें वस्त्रपुर महिला पुलिस स्टेशन भेज दिया गया, सवाल पूछकर उन्हें परेशान किया गया. इसी दौरान जॉनसन मैथ्यू वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन आया और हलफनामे पर उनसे जबरन साइन करा लिया कि यह मामला कंपनी और अधिकारियों के बीच का है. लड़की का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों की मदद की. पीड़िता का दावा है कि आरोपी राजीव मोदी के बेटे ने उसकी मदद की.

ये भी पढ़ें 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सिर्फ किराए से कमा लेते हैं 2 करोड़ रुपये से ज्यादा, बॉलीवुड के कई सितारे चल रहे उनके नक्शेकदम पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget