एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में तहलका मचाने को तैयार है इस डिफेंस कंपनी का IPO, खुलते ही पैसा डबल का चांस

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ के GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो इसने धूम मचा रखा है. आज यानी रविवार को इस कंपनी का GMP 220 रुपये पर नजर आ रहा है.

भारतीय शेयर बाजार ने बीते कुछ हफ्तों से निवेशकों के पोर्टफोलियो को लाल कर दिया है. दरअसल, विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली और भारतीय कंपनियों की कमजोर तिमाही आय रिपोर्ट ने भारतीय बाजार में नकारात्मक की भावना को बढ़ा दिया है. इस वजह से निवेशक परेशान हैं. 

हालांकि, अब एक ऐसी डिफेंस कंपनी का IPO आ रहा है, जो निवेशकों के पोर्टफोलियो में हरियाली ला सकता है. इसके जीएमपी को देख कर लग रहा है कि लिस्टिंग के दिन उन लोगों का पैसा लगभग डबल हो जाएगा, जिन्हें ये आईपीओ अलॉट होगा.

कौन सी है ये कंपनी

हम बात कर रहे हैं, सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ (C2C Advanced Systems IPO) की जो 22 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहा है और 29 नवंबर को इसकी लिस्टिंग हो सकती है. 99.07 करोड़ रुपये का यह IPO 43.84 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है.

आपको बता दें, C2C Advanced Systems के IPO के लिए 214-226 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है. वहीं इस कंपनी ने अपने इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया हुआ है. जबकि, 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है. बाकी के 15 फीसदी हिस्से की बात करें तो इसे नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (Non-Institutional Investors) के लिए रखा गया है. इस इश्यू में एक लॉट के लिए इन्वेस्टर को कम से कम 1,35,600 रुपये निवेश करने होंगे.

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड आईपीओ जीएमपी

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ के GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो इसने धूम मचा रखा है. आज यानी रविवार को इस कंपनी का GMP 220 रुपये पर नजर आ रहा है. यह इसके प्राइस बैंड से 97.35 फीसदी अधिक है. अगर यही GMP 29 नवंबर तक बरकरार रही तो सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स की लिस्टिंग 446 रुपये पर होगी. यानी पहले ही दिन निवेशकों को एक शेयर पर लगभग 226 रुपये का फायदा हो सकता है.

कंपनी का काम क्या है

सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी प्रोसेसर, पावर, रेडियो फ्रीक्वेंसी, रडार, माइक्रोवेव, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर सहित स्ट्रेटेजिक डिफेंस सॉल्यूशन के पूरे स्पेक्ट्रम के लिए डिजाइन प्रोवाइड कराती है. सबसे बड़ी बात कि C2C Advanced Systems Limited भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड इकलौती कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के साथ मुकाबला करती है. यही वजह है कि इस कंपनी के आईपीओ की डिमांड इतनी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: क्या सच में मार्केट क्रैश होने वाला है? एक्सपर्ट ने कहा- इस अंक से नीचे गया Sensex तो हो जाएं सावधान

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
पाकिस्तान में त्राहिमाम, होर्मुज की नाकेबंदी ने पलट दिया पूरा गैस बाजार; कंगाल होने की आई नौबत
पाकिस्तान में त्राहिमाम, होर्मुज की नाकेबंदी ने पलट दिया पूरा गैस बाजार; कंगाल होने की आई नौबत
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
LPG Rate Today: कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?
कितने में होगी आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग, US-ईरान में जंग के बीच कहीं बढ़ा तो नहीं रेट?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget