एक्सप्लोरर

Byju Layoffs: सैलरी संकट के बाद छंटनी का शिकार हुए बायजू के कर्मचारी, फोन पर ही छिन जा रही नौकरी

Byju Crisis: बायजू के कर्मचारियों ने बताया है कि उन्हें एचआर की तरफ से कॉल आ रहे हैं और नौकरी से निकाल दिया जा रहा है. इसके बाद छंटनी का ईमेल भी आ रहा है. उनकी सैलरी इस महीने भी लेट हुई है.

Byju Crisis: आर्थिक संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) मार्च महीने की सैलरी भी कर्मचारियों को नहीं दे पाई है. अब कंपनी में छंटनी (Byju Layoffs) की रिपोर्ट भी सामने आने लगी हैं. छंटनी के लिए कंपनी ने जो रास्ता अपनाया है, उस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें एचआर की तरफ से फोन करके नौकरी से निकाला जा रहा है. इन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया जा रहा है. कंपनी की योजना 500 से 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की है. बायजू पिछले 2 साल में लगभग 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी छीन चुकी है. 

तत्काल निकाल दिए जा रहे कर्मचारी 

कंपनी सूत्रों ने मनी कंट्रोल को बताया कि कर्मचारियों को इस छंटनी के बारे में कोई सूचना नहीं दी जा रही है. राहुल नाम के एक कर्मचारी ने बताया कि 31 मार्च को उसे कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से कॉल आया. एचआर ने उन्हें बताया कि कंपनी ने उन्हें निकालने का फैसला किया है. उनका आखिरी दिन भी 31 मार्च ही होगा. राहुल ने जब एचआर से कारण जानना चाहा तो एचआर ने बायजू की खराब वित्तीय स्थिति का हवाला दिया. साथ ही बताया कि नौकरी से निकाले जा रहे कर्मचारियों की लिस्ट टॉप मैनेजमेंट द्वारा भेजी गई है. राहुल ने जब इस बातचीत को रिकॉर्ड करना शुरू किया तो एचआर ने आपत्ति जताते हुए कॉल काट दी और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया. आखिरी बार कंपनी ने जो जानकारी दी थी, उसके अनुसार बायजू में लगभग 14 हजार कर्मचारी काम करते हैं.

कंपनी बोली- बिजनेस को रीस्ट्रक्चर कर रहे

बायजू प्रवक्ता ने छंटनी की पुष्टि करते हुए बताया कि वह बिजनेस को रीस्ट्रक्चर कर रहे हैं. हमने इसकी घोषणा अक्टूबर, 2023 में ही कर दी थी. हम लागत में कमी लाना चाहते हैं और नकदी की व्यवस्था करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि शेयरधारकों से विवाद के चलते कंपनी मुसीबत में फंसी हुई है. इसके चलते कर्मचारी भी भारी दबाव में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फोन कॉल के बाद लोगों को कंपनी की तरफ से छंटनी के ईमेल भी भेजे जा रहे हैं. इस छंटनी का सबसे बुरा असर सेल्स डिपार्टमेंट पर पड़ा है.

लगातार तीसरे महीने लेट हुई सैलरी 

मंगलवार सुबह की रिपोर्ट आई थी कि बायजू के कर्मचारियों को मार्च की सैलरी भी समय से नहीं मिल पाई है. यह लगातार तीसरा महीना है, जब कर्मचारियों को सैलरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा. कंपनी के मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस बारे में जानकारी दी थी. बायजू ने इस सैलरी संकट के लिए विदेशी निवेशकों को जिम्मेदार ठहराया है. कंपनी ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 8 मार्च तक सैलरी की व्यवस्था करने के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें 

World Bank: वर्ल्ड बैंक को भारत की तरक्की पर पूरा भरोसा, बढ़ा दिया आर्थिक विकास अनुमान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget