एक्सप्लोरर

Religare Open Offer: डाबर के बाद रेलिगेयर पर कंट्रोल की तैयारी, ओपन ऑफर लेकर आई बर्मन फैमिली, 26 फीसदी शेयरों पर नजर

Burman Family Stake Sale: बर्मन फैमिली के पास पहले से रेलिगेयर के 21 फीसदी शेयर हैं. अब फैमिली ओपन ऑफर से 26 फीसदी अतिरिक्त शेयर खरीदना चाह रही है...

देश के सबसे पुराने एफएमसीजी ब्रांड में से एक डाबर का मालिकाना हक रखने वाली बर्मन फैमिली ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की अपनी हिस्सेदारी के लिए खुला ऑफर पेश किया है. बर्मन फैमिली इस ओपन ऑफर में Religare Enterprises की 26 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदना चाह रही है. कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी शेयर बाजारों को दी है.

इतने शेयर खरीदने की तैयारी

शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के अनुसार, बर्मन फैमिली का यह ओपन ऑफर 255.03 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,116 करोड़ रुपये तक का है. इस ओपन ऑफर में एमबी फिनमार्ट, पूरन एसोसिएट्स, वीआईसी एंटरप्राइजेज और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी हिस्सा लेंगी. वे 235 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से रेलिगेयर के पब्लिक शेयरहोल्डर्स से 90,042,541 शेयर खरीदेंगे.

ओपन ऑफर के बाद गिरा भाव

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार को 275 रुपये पर बंद हुआ था. इस हिसाब से देखें तो बर्मन फैमिली ने ओपन ऑफर में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर के लिए 17 फीसदी डिस्काउंट पर भाव लगाया है. ओपन ऑफर की जानकारी मिलने के बाद कंपनी का शेयर लुढ़का हुआ है. सोमवार के शुरुआती कारोबार में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा नुकसान के साथ 266 रुपये तक आया हुआ है.

बर्मन फैमिली के पास कंट्रोल

बर्मन फैमिली के पास पहले से रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की करीब 21 फीसदी हिस्सेदारी है. ओपन ऑफर में अगर फैमिली 26 फीसदी शेयर खरीद लेती है तो इसके बाद बर्मन फैमिली के पास रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी हो जाएगी. यानी ओपन ऑफर पूरा होने के बाद बर्मन फैमिली के पास रेलिगेयर का कंट्रोलिंग स्टेक होगा.

इस तरह से मिलेगा भुगतान

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, बर्मन फैमिली ने जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज को इस ओपन ऑफर का मैनेजर बनाया है. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया है कि रेलिगेयर के पब्लिक शेयरहोल्डर 10 वकिंग डेज में अपना इक्विटी शेयर दे सकते हैं. इसके बदले उन्हें ओपन ऑफर में पेश की गई दर के हिसाब से कैश में भुगतान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बैंक ने लगा दिया डिफॉल्टर का ठप्पा? मिल सकता है हटवाने का मौका, आरबीआई ने इश्यू किया नया ड्राफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
India PMI Data: जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget