एक्सप्लोरर

Bullet Train Progress: देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की क्या है प्रोग्रेस रिपोर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया अपडेट

Bullet Train Progress Report: रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर वीडियो शेयर करके दिखाया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कहां तक पहुंचा है. अब तक करीब 1 लाख लोग ये क्लिप देख चुके हैं.

Bullet Train Project: देश की पहली बुलेट ट्रेन जिसका इंतजार करोड़ों लोगों को है, इसका काम कहां तक पहुंचा है, ये अब जान सकते हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर करने वाला एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया. इसके बाद जोरशोर से चर्चा चल रही है कि तय समय पर देश को पहली बुलेट ट्रेन का तोहफा देने की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षा समय पर पूरी होगी या नहीं? बुलेट ट्रेन के इस प्रोजेक्ट का नाम मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर है और इसको लेकर जनता में उत्सुकता है. 

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला फेज कहां तक पहुंचा

देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जानी है जिसके लिए 100 किलोमीटर का पुल तैयार हो चुका है जबकि 250 किलोमीटर तक पिलर यानी खंभे खड़े करने का काम हो गया है. रेल मंत्री ने अपडेट दिया है कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट प्रोग्रेस में 251.40 किलोमीटर पर पिलर लग चुके हैं जबकि एलीवेटेड सुपर स्ट्रक्चर 103.24 किलोमीटर का बन चुका है.

100 किलोमीटर तक वायडक्ट कंस्ट्रक्शन पूरा

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में अब तक 40 मीटर लंबे फुल स्पैन बॉक्स गर्डर्स के साथ सेगमेंट गर्डर्स को जोड़कर 100 किलोमीटर तक वायडक्ट कंस्ट्रक्शन पूरा किया जा चुका है. ये जानकारी नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( NHSRCL) ने दी है और रेल मंत्री ने इस अपडेट को अपने वीडियो में जोड़ा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

क्या होता है वायडक्ट 

ये एक पुल जैसा ढांचा होता है जो दो पिलर को आपस में जोड़कर रखता है. रेलवे के ब्रिज कंस्ट्रक्शन में इसकी काफी अहमियत होती है. इसका निर्माण कार्य आसान नहीं है और बड़ी टेक्नोलॉजिकल फोर्स इस कंस्ट्रक्शन में लगती है.

इन शहरों में हो चुके काम की वीडियो में है झलक

रेल मंत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गुजरात के कुछ शहरों का नाम मेंशन किया है. इनमें वलसाड, नवसारी, सूरत, वडोदरा और आनंद जिलों से होकर गुजर रहे बुलेट ट्रेन पुल की झलक है जो कि शायद ड्रोन से शूट की गई है. गुजरात की 6 नदियों पर रेलवे ब्रिज का कंस्ट्रक्शन हो रहा है जिनके नाम पार, पूर्णा, मिंधोला, अंबिका, औरंगा और वेंगानिया हैं.

इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी का मानना है कि काम काफी तेजी से चल रहा है जबकि कुछ लोग इसी वीडियो पर कमेंट करके रेलवे मंत्री से भारतीय रेलवे की बेसिक सुविधाओं को लेकर भी सवाल कर रहे हैं.

पहली बुलेट ट्रेन का समय है साल 2026- रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि 2026 तक देश की पहली बुलेट ट्रेन चालू होने की उम्मीद है. बता दें कि पहले साल 2022 तक और फिर साल 2023 तक बुलेट ट्रेन  चलाए जाने का लक्ष्य था जो पूरा नहीं हो पाया लेकिन साल 2026 तक इस हाई-स्पीड ट्रेन के पटरियों पर दौड़ने की उम्मीद है.

2017 में हुआ था बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास

साल 2015 में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन शुरू करने का एलान किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन पीएम शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को अहमदाबाद में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Rupee Lowest Level: भारतीय रुपये का फिर वही रोना, ऑलटाइम लो पर गिरा-डॉलर के मुकाबले इतना टूटा

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget