एक्सप्लोरर

पहली महिला रक्षा मंत्री से पहली महिला वित्त मंत्री तक का निर्मला सीतारमण का सफर, यहां जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में पूर्व रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को वित्तमंत्री बनाया गया है. उनको कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का जिम्मा भी सौंपा गया है. सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को देश का आम बजट सदन पेश करने वाली हैं. इससे पहले आज उन्होंने हलवा सेरेमनी की रस्म पूरी की. नॉर्थ ब्लॉक में हुए इस आयोजन में खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ वित्त मंत्रालय के अन्य मंत्री अधिकारी और सचिव मौजूद रहे. हलवा सेरेमनी के बाद अब बजट दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू हो जाएगा.

बता दें की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 30 मई 2019 को निर्मला सीतारमण को वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था. वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में वह रक्षा मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी है. अब चूकि वह पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर 5 जुलाई को आम बजट पेश करेंगी तो आईए उनके बारे में जान लेते हैं.

व्यक्तिगत जीवन सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 18 अगस्त 1959 को हुआ. उनके पिता भारतीय रेलवे के कर्मचारी थे, इसलिए उनका बचपन भारत के विभिन्न राज्यों में गुजरा है. उन्होंने तिरूचिरापल्ली में रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली. जेएनयू से मास्ट्रस डिग्री हासिल की है. उन्होंने लंदन में एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन में अर्थशाशस्त्री के सहायक के रूप में काम किया. वह प्राइसवाटरहाउस में बतौर वरिष्ठ प्रबंधक काम कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिये बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिये भी काम किया. भारत लौटने पर उन्होंने सेंटर फार पब्लिक पालिसी स्टडीज में उप-निदेशक के रूप में काम किया.

निर्मला का विवाह डॉ. परकाल प्रभाकर से हुआ जो लंदन के स्कूल ऑफ इकॉनोमिक और भारत के जवाहरलाल नेहरू के पूर्व छात्र रह चुकें हैं. निर्मला सीतारमण के पति एक राईट-फोलियो कंपनी में एमडी के पद पर हैं. दोनों की शादी को लेकर भी दिलचस्प किस्सा है. दरअसल उनके पति डॉ परकाल प्रभाकर और निर्मला सीतारमण दोनों ही पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक साथ पढाई कर चुके हैं. वहीं प्यार हुआ और फिर प्यार शादी में बदल गई. उनकी एक बेटी है. शादी के बाद दोनों लंदन शिफ्ट हो गए थे, फिर बेटी के जन्म के बाद वे भारत वापस आ गए और हैदराबाद में बस गए.

राजनीतिक जीवन निर्मला सीतारमण ने साल 2006 में बीजेपी ज्वाइन किया था. उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. साल 2008 में जिस वक्त बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी थे उस साल सीतारमण को पार्टी के 6 प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल किया गया था.

इसके बाद जब 2014 में बीजेपी की सरकार बनी तो निर्मला सीतारमण को साल 2016 में 26 मई को स्वतंत्र चार्ज के तहत मिनिस्टर ऑफ स्टेट का पद दिया गया. इसके बाद उन्हें वाणिज्य और उद्योग और कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री बनाया गया. इसके बाद इन्हें साल 2017 में पीएम मोदी के कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण पदों में एक रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई. 3 सितंबर 2017 को सीतारमण ने रक्षा मंत्री के तौर पर शपक्ष ली. अब जब भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई है तो निर्मला सीतारमण को फिर एक बार महत्वपूर्ण पद मिला और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget