एक्सप्लोरर

इंदिरा गांधी एकमात्र महिला हैं जिन्होंने बजट पेश किया है, जानें बजट से जुड़े ऐसे ही 10 दिलचस्प फैक्ट्स

साल 1964 और 1968 में 29 फरवरी को मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिन पर केंद्रीय बजट पेश किया था, वे ऐसा करने वाले एकमात्र वित्त मंत्री हैं.

नई दिल्ली: मोदी सरकार जल्द ही अपने इस कार्यकाल का 'अंतरिम बजट' पेश करने वाली है. इसके लिए सरकार तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब जबकि ये मोदी सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम वर्ष है तो इस साल का बजट 'आम बजट' न होकर 'अंतरिम बजट' होगा. अंतरिम बजट को अनुच्छेद 116 के तहत संसद में पेश किया जाता है. इस बजट में सरकार न तो कोई नीतिगत फैसला लेती है और न ही कोई नया टैक्स लगाती है. आज हम आपको केंद्रीय बजट से जुड़े ऐसे ही 10 दिलचस्प फैक्ट्स बताते हैं.

1. आज़ादी के बाद स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को भूतपूर्व वित्त मंत्री आरके शानमुखम चेट्टी की तरफ से पेश किया गया था.

2. भूतपूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के नाम संसद में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकार्ड है. उन्होंने 10 बार केंद्रीय बजट संसद में पेश किया. दूसरे नंबर पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का नाम आता है जो नौ बार संसद में बजट पेश कर चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपने वित्त मंत्री बनने के दौरान आठ बार संसद में बजट पेश कर चुके हैं.

3. साल 1964 और 1968 में 29 फरवरी को मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिन पर केंद्रीय बजट पेश किया था, वे ऐसा करने वाले एकमात्र वित्त मंत्री हैं.

4. 1969 में वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्रालय का पदभार संभाला. अब तक इंदिरा गांधी एकमात्र महिला हैं जिन्होंने वित्त मंत्रालय का पदभार संभाला.

5. बजट पेश करने से करीब 10-12 दिन पहले एक परंपरागत 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है. जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मीठे पकवान के रूप में हलवा तैयार किया जाता है. इस हलवा को खुद वित्त मंत्री की तरफ से बनवाया जाता है. हलवा सेरेमनी का पारंपरिक महत्व यह है कि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले मीठा खाया जाना चाहिए. मीठे पकवान को खाने के बाद ये अधिकारी देश-दुनिया से पूरी तरह कट कर नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं और बजट का दस्तावेज तैयार करते हैं. इन कर्मचारियों से ना कोई मिल सकता और ना ही इन कर्मचारियों को किसी से बात करने की इजाजत होती है. बजट का काम पूरी गोपनीयता में किया जाता है.

6. 1997-98 में संवैधानिक संकट गहराने के बाद केंद्रीय बजट को बिना किसी बहस के पारित किया गया था. उस दौरान वित्त मंत्री आईके गुजराल ने अपने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था. वित्तीय वर्ष 1997-98 के केंद्रीय बजट को पारित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था.

7. वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तरफ से पेश किए गए वित्तीय वर्ष 1997-98 के केंद्रीय बजट को 'ड्रीम बजट' कहा गया था, क्योंकि उस वक्त कई आर्थिक सुधार किए गए थे जिनमें - आयकर दरों में कमी, कॉर्पोरेट टैक्सों पर सरचार्ज हटाने और कॉरपोरेट टैक्स दरों में कमी करना शामिल था.

8. साल 1999 तक फरवरी के आखिरी वर्किंग डे के दिन शाम 5 बजे केंद्रीय बजट की घोषणा की जाती थी. एनडीए सरकार के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने साल 1999 में सुबह 11 बजे बजट पेश किया. इसके बाद यह परंपरा बन गई और बजट फरवरी के आखिरी वर्किंग डे के दिन सुबह 11 बजे पेश किया जाने लगा. हालांकि, साल 1991 में बजट सुबह 11 पेश किया जा चुका है.

9. 2016 तक केंद्रीय बजट फरवरी के अंतिम वर्किंग डे पर संसद में पेश किया जाता रहा. मगर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2017 में परंपरा बदल दी और केंद्रीय बजट 1 फरवरी पेश किया.

10. इसी तरह 2016 तक केंद्रीय बजट से कुछ दिन पहले रेल बजट पेश किया जाता था. साल 2017 में रेल बजट को केंद्रीय बजट के साथ ही पेश किया गया. ऐसा होने से पिछली 92 साल की पुरानी परंपरा को बदल गई और रेल बजट और आम बजट एक साथ पेश होने लगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget