एक्सप्लोरर

इस साल बजट में जल शक्ति मंत्रालय के फोकस में रहने की संभावना

जलशक्ति मंत्रालय का गठन पहले के दो मंत्रालयों को मिलाकर किया गया है. सूत्रों के मुताबिक़ बजट में इस मंत्रालय से जुड़ी चार अहम योजनाओं पर काफ़ी ज़ोर दिया जाएगा.

नई दिल्ली: इस साल (2019-20) के बजट में जल शक्ति मंत्रालय के फोकस में रहने की संभावना है. 30 जून को प्रसारित हुए अपने मासिक 'मन की बात' कार्यक्रम समेत तमाम मंचों से पीएम नरेंद्र मोदी इस मंत्रालय का ज़िक्र करते हुए एक बड़ा क़दम बता चुके हैं. इसलिए बजट में इस मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है.

जलशक्ति मंत्रालय का गठन पहले के दो मंत्रालयों को मिलाकर किया गया है. इनमें पहले के जल संसाधन एवं गंगा पुनरूद्धार मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय को मिला दिया गया है. इसका एलान बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में भी किया था. दरअसल, पीएम मोदी चाहते थे कि पानी से जुड़ी हर समस्या और मुद्दों पर एक ही मंत्रालय विचार करे ताकि बेहतर तरीक़े से जल प्रबंधन हो सके.

सूत्रों के मुताबिक़ बजट में इस मंत्रालय से जुड़ी चार अहम योजनाओं पर काफ़ी ज़ोर दिया जाएगा.

जल जीवन मिशन और नल से जल अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत से ही पीएम मोदी ने साफ़ कर दिया है कि अगले पांच सालों में उनकी सरकार का सबसे ज़्यादा फोकस लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मुहैया करवाना है. सूत्रों के मुताबिक़ बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 'जल जीवन मिशन' की शुरूआत करने की घोषणा कर सकती हैं.

इसी मिशन के तहत 'नल से जल' नाम से एक विशेष योजना का भी एलान हो सकता है जिसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य 2024 तक भारत के सभी घरों में पाइप के ज़रिए शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराना होगा. सूत्रों के मुताबिक़ इस साल के बजट में इस योजना के लिए 10000 करोड़ रूपए आवंटित किए जाने की संभावना है.

संभावना है कि ग्रामीण इलाक़ों में पेयजल मुहैया कराने के लिए पहले से चल रही योजना 'National Rural Drinking Water Programme' का नयी योजना में विलय कर दिया जाएगा.

जल संरक्षण अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे भविष्य के लिए ज़रूरी क़दम क़रार दिया. इससे साफ़ है कि इस साल के बजट में इस पर काफ़ी ध्यान दिया जाएगा. सरकार ने 1 जुलाई को जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल जीवन अभियान की शुरूआत की है. उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के लिए भी अगले 3-5 सालों के लिए क़रीब 10000 करोड़ रूपए आवंटित किए जाएंगे. जल जीवन अभियान देश के 256 ऐसे ज़िलों में पहले शुरू किया गया है जो पानी की उपलब्धता के मामले में सबसे ज़्यादा पिछड़े हैं.

स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण 2 अक्टूबर 2014 को शुरू हुई इस योजना को मोदी सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करती रही है. योजना के तहत इसी साल 2 अक्टूबर तक देश के सभी घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का दावा है कि इसका 98 फीसदी काम पूरा हो गया है लेकिन सरकार का फोकस अब इस स्थिति को बनाए रखने पर है. सूत्रों के मुताबिक़ सरकार इस साल इस मिशन के लिए क़रीब 15000 करोड़ रूपए आवंटित कर सकती है.

नमामी गंगे और नदी को जोड़ने की योजना अपने पहले कार्यकाल की शुरूआत से ही नरेंद्र मोदी सरकार ने गंगा नदी को साफ़ करने का बड़ा लक्ष्य तय किया था. पहले तो लक्ष्य 2019 तक गंगा को कम से कम निर्मल करने का था लेकिन इसपर अभी बहुत काम बाक़ी है. बीजेपी के घोषणा पत्र में 2022 तक का नया लक्ष्य तय किया गया है. इसके लिए चलाए जा रहे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण क़रीब 2500 करोड़ रुपया देने का एलान कर सकती हैं.

हालांकि ये भी कड़वी सच्चाई है कि अबतक इस योजना में करीब 6000 करोड़ रुपए आवंटित किए जा चुके हैं लेकिन अभी तक उसका केवल 23 फीसदी ही खर्च हुआ है. इसके साथ ही मोदी सरकार एक बार फिर सालों से ठंडे बस्ते में पड़ी उस योजना पर काम शुरु कर सकती है जिसका सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था- नदियों को जोड़ने की योजना. अगर सरकार इस योजना पर आगे बढ़ती है तो शुरुआती तकनीकी कामों के लिए 200-500 करोड़ रुपए तक आवंटित कर सकती है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget