एक्सप्लोरर

Budget 2023 Date Time: आम बजट का लाइव प्रसारण कब और कहां देखें, आपके पास हैं कई ऑप्शन तो जानें यहां

Union Budget 2023 Date Time: आम बजट आने में केवल एक दिन का समय बचा है और अगर आप जानना चाहते हैं कि इस साल बजट का लाइव प्रसारण कहां देखें तो आपकी खोज यहां पूरी हो सकती है.

Union Budget 2023 Date & Time: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट (Union Budget) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitaraman) इस बुधवार यानी 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगी. ये वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का पांचवां बजट होगा और 2024 के आम चुनावों से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा. पिछले 2 साल के आम बजट की तरह ही ये बजट भी वित्त मंत्री पेपरलेस फॉर्म में प्रस्तुत करेंगी.

कब और कितने बजे पेश होगा बजट

बुधवार 1 फरवरी को बजट पेश करने की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी और वित्त मंत्री बजट को संसद के पटल पर रखेंगी. बजट 2023-24 के लिए बजट को तैयार करने की फाइनल प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो गई थी. इस साल बजट सत्र 31 जनवरी यानी कल मंगलवार से शुरू होगा और कल ही संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया जाएगा.

ABP न्यूज पर कहां-कहां देख सकते हैं बजट का लाइव प्रसारण

ABP न्यूज के प्लेटफॉर्म पर भी आप बजट का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल, एबीपी लाइव डॉटकॉम के लाइव और वेबसाइट पर भी आप बजट का प्रसारण लाइव देख सकते हैं. 

हिंदी वेबसाइट: https://www.abplive.com/

एबीपी न्यूज यूट्यूब चैनलः   https://www.youtube.com/live/nyd-xznCpJc?feature=share

एबीपी न्यूज लाइव टीवीः https://www.abplive.com/live-tv

एबीपी न्यूज की सभी बजट खबरें-  https://www.abplive.com/business/budget

इसके अलावा आप सोशल मीडिया पर भी आम बजट से जुड़े सारे अपडेट्स जान सकते हैं.

हिंदी ट्विटर हैंडल- https://twitter.com/ABPNews 

अंग्रेजी ट्विटर हैंडल- https://twitter.com/abplive

हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews

अंग्रेज़ी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive

और कहां देख सकते हैं बजट का लाइव प्रसारण

बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए आपके पास टीवी के अलावा भी कई विकल्प हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट स्पीच अगर लाइव देखना चाहते हैं तो इसे संसद टीवी और दूरदर्शन पर देखा जा सकता है. बजट का लाइव टेलीकास्ट इनके यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा प्रेस इंन्फॉर्मेशन ब्यूरो भी बजट 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करेगा. इसके अलावा सभी बिजनेस चैनल और लगभग सभी जनरल न्यूज चैनल इसका लाइव प्रसारण करेंगे. वहीं यूट्यूब पर भी कई विकल्प हैं जिनसे आप बजट 2023 का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

यूनियन बजट मोबाइल ऐप

वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि सभी 14 यूनियन बजट के साथ सालाना आर्थिक बयान (बजट) के साथ डिमांड फॉर ग्रांट्स और फाइनेंस बिल आदि जो संविधान के जरिए बताए गए हैं, उन्हें भी आप देख सकते हैं. इसके लिए आप Union Budget Mobile App पर जा सकते हैं और संसद सदस्यों के अलावा सामान्य जनता के लिए बजट दस्तावेजों को देख सकते हैं. 

ये ऐप द्विभाषी ऐप है और इसमें अंग्रेजी व हिंदी भाषा के जरिए आप बजट से जुड़ी सारी डिटेल्स ले सकते हैं. ये एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. ये ऐप आम बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in पर जाकर भी डाउनलोड की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Adani Group: अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर दिया जवाब, इसे बताया भारत के खिलाफ सोची-समझी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget