एक्सप्लोरर

Budget 2024 Expectations: क्या अंतरिम बजट में निर्मला सीतारमण दे पाएंगी इन 10 अहम सवालों का जवाब 

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना छठवां बजट एक फरवरी को पेश करेंगी. इस अंतरिम बजट से लोगों के इन 10 सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है.

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को देश का अंतरिम बजट, 2024 पेश करने वाली हैं. यह आजादी के बाद देश का 15वां अंतरिम बजट होगा. आमतौर पर अंतरिम बजट में बड़ी घोषणाएं करने से बचा जाता है. वित्त मंत्री ने भी संकेत दिए हैं कि अंतरिम बजट में कोई नई योजना घोषित नहीं की जाएगी. इसे आम बजट के जैसा बड़ा बनाने की कोशिश नहीं होगी. बड़ी घोषणाओं का जिम्मा नई सरकार पर डाला जाएगा. फिर भी लोगों की नजर इन 10 प्रमुख बिंदुओं पर रहेगी. लोगों में उत्सुकता है कि क्या निर्मला सीतारमण अपने बैग में से इन 10 मुद्दों पर क्या करती हैं. आइए एक नजर इन प्रमुख मसलों पर डाल लेते हैं. 

मोदी की गारंटी 

लोगों की जुबान पर इन दिनों मोदी की गारंटी वाला नारा है. हाल ही में हुए विधनसभा चुनाव में इस नारे को खूब उछाला गया. अब जनता जानना चाहती है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी की गारंटी के तहत जनता को कुछ मुफ्त देती हैं या नहीं. 

क्या ज्ञान (GYAN) पर होगी कोई घोषणा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) के बारे में काफी फोकस रखा गया है. ऐसे में लोगों की नजर इन सभी वर्गों के लिए होने वाले फसलों पर रहेगी. 

धार्मिक पर्यटन 

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अंतरिम  बजट में धार्मिक पर्यटन को लेकर होने वाले ऐलानों पर सभी की नजर रहेगी. 

दक्षिण भारत 

दक्षिण भारत के मतदाताओं को लुभाने के लिए अंतरिम बजट में क्या होने वाला है. इस पर लोगों की खास नजर रहेगी.

मोदी का तीसरा कार्यकाल 

उम्मीद जताई जा रही है कि निर्मला सीतारमण के छठवें बजट में पीएम मोदी के कार्यकाल के लिए खाका खींचा जा सकता है. 

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है. आर्थिक जगत अंतरिम बजट से उम्मीद लगाए बैठा है कि इस दिशा में तेजी लाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं. 

नौकरियों में बढ़ोतरी 

विपक्ष सरकार पर नौकरियों को लेकर हमेशा हमलावर रहा है. ऐसे में वित्त मंत्री से उम्मीद रहेगी कि वह नई नौकरियों को लेकर कोई योजना पेश करें. 

न्यू पेंशन सिस्टम 

कई राज्यों द्वारा ओल्ड पेंशन सिस्टम (OPS) को लागू करने के बाद देश में न्यू पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर बहस छिड़ गई है. अंतरिम बजट से उम्मीद है कि वह पेंशन सिस्टम को लेकर स्थिति स्पष्ट करे.  

महिला किसान 

अंतरिम बजट में महिला किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि दोगुनी होगी या नहीं. इस सवाल का जवाब हर कोई तलाश रहा है. 

ग्रामीण गरीबों की स्थिति  

वित्त मंत्री से उम्मीद लगाई जा रही है कि वो ग्रामीण इलाकों के गरीबों के लिए किसी विशेष योजना का ऐलान करेंगी.

ये भी पढ़ें 

Interim Budget 2024: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का 15वां अंतरिम बजट, जानिए पहले कब-कब हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget