एक्सप्लोरर

Budget 2021: कमल हासन बोले- बजट ने लोगों को निराश किया

केंद्र सरकार के मंत्री जहां इस बजट को ऐतिहासिक और देश को समृद्ध करने वाला बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे जनता से धोखा बता रहा है. इस बार सबसे ज्यादा फोकस हेल्थकेयर पर रखा गया है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने कई योजनाओं का ऐलान किया. खास बात यह रही कि यह बजट पेपरलेस रहा. वित्त मंत्री ने टैब में देखकर बजट पढ़ा. इस बजट में केंद्र सरकार ने उन राज्यों का खास ख्याल रखा है जिनमें अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. एक तरफ सत्तापक्ष जहां इस बजट को ऐतिहासिक बनाने में लगा हुआ है वहीं विपक्ष इसे खोखला बता रहा है. मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) चीफ कमल हासन ने बजट को पूंजीपतियों को समर्थन देने वाला और आम लोगों के लिए निराशाजनक बताया है.

कमल हासन ने कहा इस बजट से लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं. एक बार फिर केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों को सपोर्ट करने वाला बजट पेश किया है और आम लोगों को निराश किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ”महामंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बुरी प्रभावित किया है, जो पहले से ही खराब आर्थिक नीतियों से तबाह हो गई है. बजट की जो अपेक्षाएं रखी गई थीं, वे ऐसे माहौल में पूरी नहीं हुई हैं जहां हर भारतीय बुरी तरह प्रभावित है.”

कांग्रेस ने भी इस बजट को जनता से छलावा बताया है. कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार बड़े बड़े पूंजीपतियों की मदद करती है और जनता के साथ धोखा करती है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि केंद्र का यह बजट एक चुनावी बजट है जो बंगाल तमिलनाडु और असम में चुनावी फायदे के लिए लोकलुभावन वादे कर रहा है.

कांग्रेस के अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की संपत्ति को बेचने की तैयारी में है. इधर जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को बेहद संतुलित बताया. उन्होंने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के दौरान राजस्व संग्रहण में आई दिक्कतों के बावजूद बजट को संतुलित बनाने के लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget