एक्सप्लोरर

Instant Settlement: अगले सप्ताह से होगी T+0 सेटलमेंट की शुरुआत, बीएसई ने किया ये ऐलान

BSE T+0 Settlement: सेबी बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही इंस्टैंट सेटलमेंट से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी. उसके बाद अब बीएसई ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है..

भारतीय बाजार में इंस्टैंट सेटलमेंट (T+0 Settlement) की शुरुआत अगले सप्ताह से होने जा रही है. प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बीएसई ने इस बारे में एक अहम अपडेट शेयर किया है. उसने बताया है कि अगले सप्ताह इंटस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत की जाएगी.

इंस्टैंट सेटलमेंट पर लगेंगे ये चार्ज

बीएसई ने इस बारे में शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया. नोटिस में बताया गया कि T+0 Settlement के बीटा वर्जन को 28 मार्च को पेश किया जाएगा. बीएसई ने साथ ही बताया कि अभी T+1 Settlement के तहत जो ट्रांजेक्शन चार्ज, एसटीटी और रेगुलेटरी या टर्नओवर फी जैसे चार्जेज लगते हैं, वे सभी T+0 Settlement के मामले में भी लागू होंगे.

सेबी बोर्ड से मिल गई मंजूरी

इससे पहले सप्ताह के दौरान सेबी बोर्ड ने इंस्टैंट सेटलमेंट से जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. वह प्रस्ताव वैकल्पिक इंस्टैंट सेटलमेंट यानी T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लेकर था, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर दिया था. प्रस्ताव में कहा गया था कि इंस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत 28 मार्च गुरुवार से की जाएगी. अभी इंस्टैंट सेटलमेंट की शुरुआत 25 शेयरों और कुछ चुनिंदा ब्रोकर्स के साथ आजमाया जाएगा. इसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी.

3-3 महीने पर होगी समीक्षा

बीटा वर्जन की शुरुआत के बाद सेबी विभिन्न पक्षों के साथ परामर्श करेगा. वैकल्पिक इंस्टैंट सेटलमेंट के यूजर्स से भी फीडबैक लिया जाएगा. सेबी का बोर्ड इंस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लगातार मॉनिटर करेगा. अभी बीटा वर्जन की शुरुआत के तीन महीने बाद पहली समीक्षा होगी, जबकि 6 महीने के बाद दूसरी समीक्षा होगी. दोनों समीक्षा के बाद तय किया जाएगा कि इंस्टैंट सेटलमेंट पर क्या पक्का फैसला होगा.

अगले सप्ताह सिर्फ 3 दिन कारोबार

शेयर बाजार के लिए अगला सप्ताह चालू वित्त वर्ष का आखिरी सप्ताह भी होने वाला है. 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा. चालू वित्त वर्ष के आखिरी सप्ताह में शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन ही कारोबार होगा. पहले सोमवार 25 मार्च को बाजार में होली की छुट्टी होगी, जबकि 29 मार्च को गुड फ्राइडे के मौके पर कारोबार नहीं होगा. 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार है.

ये भी पढ़ें: चीनी सामानों का बहिष्कार, होली पर होगा 50 हजार करोड़ से ऊपर का कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget