एक्सप्लोरर

BSE Sensex: मॉर्गन स्टैनली की भविष्यवाणी, 2023 के दिसंबर तक सेंसेक्स छू सकता है 80,000 का आंकड़ा

Sensex At Record High: 28 नवंबर, 2022 को सेंसेक्स 62700 के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है और अगले एक साल में सेंसेक्स में करीब 28 फीसदी का उछाल संभव है.

Sensex To Touch 80,000: भारतीय शेयर बाजार ने बीते तीन सालों से लगातार निवेशकों को जमकर पैसा बनाकर दिया है. माना जा रहा है कि 2020, 2021, 2022 के बाद 2023 में भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी रह सकती है. बीएसई सेंसेक्स 2023 के दिसंबर महीने कर 80,000 के आंकड़े को छू सकता है. ये भविष्यवाणी आई है विदेशी ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) की तरफ से. 

20 अरब डॉलर का निवेश संभव
मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि अगर भारत को ग्लोबल बॉन्ड सूचकांक ( Global Bond Indices) में शामिल कर लिया जाता है तो अगले 12 महीनों में देश में 20 बिलियन डॉलर के करीब निवेश आ सकता है. मॉर्गन स्टैनली ने पहले 2022 में ही भारत के इस सूचकांक में शामिल होने की उम्मीद जाहिर की थी. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें थोड़ा विलम्ब हो सकता है. बॉन्ड सेटलमेंट के नियमों और टैक्स जटिलता जैसे मुद्दों का निदान किया जाना पहले जरूरी है. 

कच्चे तेल के दामों में कमी का फायदा!
मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक कमोडिटी प्राइसेज जैसे तेल और फर्टिलाइजर की कीमतों में कमी आती है और 2022-25 तक सलाना 25 फीसदी के दर से अर्निंग ग्रोथ देखने को मिलता है तो सेंसेक्स 80,000 के आंकड़े को छू सकता है. मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक अगर रूस-यूक्रेन का प्रभाव 2023 में नहीं पड़ा और अमेरिका में मंदी नहीं आई, सरकार की तरफ से नीतिगत समर्थन मिलता रहा आरबीआई ने ब्याज दरें नहीं बढ़ाई तो सेंसेक्स का बेस केस टारगेट 68,500 है. लेकिन कमोडिटी के दामों में उछाल आई और आरबीआई ने ब्याज दरें तेजी से बढ़ाई, अमेरिका यूरोप में मंदी के चलते भारत का विकास पर असर पड़ा तो सेंसेक्स 52,000 तक गिर सकता है. लेकिन इसकी संभावना केवल 20 फीसदी है.  

2023 के पहले छमाही में सुस्ती
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि महंगे वैल्यूएशन और लगातार तेजी के चलते 2023 के पहले छमाही में बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग सकती है. जिसका फायदा दूसरे इमर्जिंग मार्केट को मिल सकता है. 

रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी 
बहरहाल 28 नवंबर 2022 को बीएसई सेंसेक्स 62,700 को छूने के बाद रिकॉर्ड हाई 62,504 और निफ्टी 18614 को छूने के बाद अपने लाइफटाईम हाई 18562 पर बंद हुआ है.   

ये भी पढ़ें 

SIP Hits Luxury Car Sales: SIP में बढ़ते निवेश के चलते नहीं बिक रही भारत में लग्जरी कारें, Mercedes-Benz का अजीबोगरीब बयान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget