एक्सप्लोरर

सीमा पर तनाव के बाद सरकार की कड़ाई से ड्रैगन को बड़ा झटका, भारत में घटा चीनी निवेश

सीमा पर तनाव के बाद चीनी निवेश पर भारत सरकार की ओर से लगे प्रतिबंधों के बाद देश में निवेश घटा है. हालांकि इससे भारतीय कंपनियां दूसरे देशों से आने वाले फंड पर ज्यादा जोर दे रही हैं.

चीन के साथ सीमा पर लगातार तनाव के बाद सरकार की ओर से चीनी निवेश पर प्रतिबंधों के नतीजे दिखने लगे हैं. इन प्रतिबंधों की वजह से पिछले एक साल में चीन से आने वाला निवेश काफी घट गया है.अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट में वेंचर इंटेलिजेंस के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि 2020 में चीन और हॉन्गकॉन्ग से भारत में होने वााली प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल फंडिंग घट कर 1.05 अरब डॉलर रह गई. जबकि 2019 में यह 3.05 अरब डॉलर की थी.

एफडीआई में आई भारी कमी

चीन से तनाव की वजह से भारत सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की वजह से वहां से एफडीआई में भी कमी आई है. सितंबर, 2020 से पहले के छह महीनों में चीन से एफडीआई घट कर सिर्फ 55 मिलियन डॉलर रह गया. यह इसके पिछले तीन साल की छमाहियों ( सितंबर से पहले के) में सबसे कम है. चीन से सबसे ज्यादा एफडीआई अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच आया. उस दौरान यह बढ़ कर 247 मिलियन डॉलर हो गया था. अप्रैल 2000 से सितंबर 2020 के दौरान देश में चीन से कुल 2.43 अरब डॉलर का एफडीआई आया.

बदले माहौल में नई रणनीति पर काम कर रही हैं भारतीय कंपनियां

हॉन्गकॉन्ग से आने वाले एफडीआई में भी गिरावट आई है. सितंबर 2018 से पहले के छह महीनों में यह एफडीआई का 12वां बड़ा स्त्रोत था. लेकिन सितंबर, 2020 के आखिर में यह 14वीं पोजीशन पर पहुंच गया. सरकार ने पिछले साल अप्रैल में चीन से होने वाले निवेश को लेकर नियम सख्त कर दिए थे. सरकार ने इसके तहत ऑटोमेटिक रूट के बजाय अप्रूवल रूट को मंजूरी दी थी. इससे चीनी निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. न सिर्फ चीनी निवेशक बल्कि चीन से कारोबार करने वाले भी अपने बिजनेस प्लान को नहीं बढ़ा रहे हैं.

सरकार ने चीनी लिंक वाले कई ऐप बैन कर दिए थे. इनमें पॉपुलर ऐप टिकटॉक, कैमस्कैनर पबजी और शीन शामिल थे. भारतीय स्टार्ट-अप के लिए चीन से खासा निवेश आता था लेकिन सीमा पर तनाव के बाद सरकार की कड़ाई की वजह से अब यहां के स्टार्ट-अप भी दूसरे देशों के निवेशकों से फंड जुटाने की कोशिश में हैं. भारतीय कार कंपनियां और चीनी से कंपोनेंट मंगाने वाली कंपनियां भी अपनी नई स्ट्रेटजी पर काम कर रही हैं.

अगर आप सालाना इतने लाख से ज्यादा पीएफ जमा करते हैं तो एक्सट्रा टैक्स का नियम होगा वापस, वित्त मंत्री ने दिए संकेत

विदेश से भारत आने वालों के लिए आज से नई गाइडलाइंस लागू, यहां पढ़ें सभी नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget