एक्सप्लोरर

विदेश से भारत आने वालों के लिए आज से नई गाइडलाइंस लागू, यहां पढ़ें सभी नियम

New International travel Rule: विदेश की यात्रा से भारत लौटने वालों के लिए आज से नया नियम अमल में आ रहा है. यात्रा शुरू करने से पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जारी गाइडलाइन्स को जरूर जानना चाहिए.

पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले बढ़ रहे हैं. इसके मद्देनजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विदेश की यात्रा से भारत आनेवालों के लिए नया नियम जारी किया है. नए नियम 22 फरवरी की रात 11.59 बजे से लागू हो जाएंगे और अगले आदेश तक जारी रहेंगे.

विदेश की यात्रा से भारत आनेवालों के लिए नया नियम आज से लागू

विदेश से आनेवाले सभी यात्रियों को कोविड-19 के लिए खुद घोषणा प्रमाण पत्र यात्रा के निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर भरना होगा. यात्रियों को नई दिल्ली एयरपोर्ट के ऑनलाइन पोर्टल पर डिक्लेयरेशन फॉर्म के साथ प्रमाणिक RT-PCR का निगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट अपलोड करना होगा. कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट हवाई यात्रा शुरू करने से जरूर 72 घंटे पहले की होनी चाहिए. सिर्फ बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी. निगेटिव रिपोर्ट के बिना भारत पहुंचने पर परिवार में किसी की मृत्यु के वक्त मुसाफिरों को इजाजत होगी. छूट हासिल करने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन पोर्टल पर यात्रा से 72 घंटे पहले आवेदन करना होगा. ये नियम समुद्री मार्ग से यात्रा करनेवालों पर भी लागू होंगे लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लाभ नहीं उठा सकेंगे. ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से पहुंचनेवाले यात्रियों को कंपनी की तरफ से विमान में अलग करना होगा. ब्रिटेन, यूरोप या दक्षिण एशिया से भारत पहुंचने पर मुसाफिरों को खुद के खर्चे से मॉलीक्यूलर जांच कराना जरूरी होगा. एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले यात्रियों को अपना सैंपल निर्धारित क्षेत्र जगह पर देना होगा. रिपोर्ट के निगेटिव होने पर उन्हें 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य की खुद से मॉनिटरिंग की सलाह दी जाएगी. अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें मानक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाज कराना होगा. यात्रा शुरू करने से सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डॉउनलोड करने की सलाह दी जाती है. हवाई जहाज में यात्रा के दौरान मुसाफिरों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है. अब इस राज्य में सस्ता हुए पेट्रोल-डीजल, राज्य सरकार ने कर में किया कटौती का ऐलान BJP पदाधिकारियों की बैठक में बोले मोदी- BJP का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, देश को आगे बढ़ना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget