एक्सप्लोरर

BLS E-Services IPO: तगड़ी कमाई करवा सकता है 30 जनवरी को खुल रहा यह आईपीओ! जानें प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल

BLS E-Services IPO: 30 जनवरी को खुल रहे इस आईपीओ का जीएमपी तगड़ी कमाई के संकेत दे रहा है. हम आपको आईपीओ के डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

BLS E-Services IPO: इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगले हफ्ते डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ खुल रहा है. इस आईपीओ के जरिए कुल 311 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कंपनी कर रही है. इस आईपीओ का कंपनी ने प्राइस बैंड तय कर दिया है.

ये है आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स-

बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ 30 जनवरी , 2024 को खुल रहा है. इसमें निवेशक 1 फरवरी 2024 तक बोली लगा सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 23,030,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री कर रही है. यह सभी शेयर फ्रेश हैं और ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बिकने वाले हैं. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 2 फरवरी को होगा. वहीं असफल निवेशकों को 5 फरवरी को रिफंड प्राप्त हो जाएगा. इसके साथ डीमैट खाते में शेयरों को 5 फरवरी को ट्रांसफर किया जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग 6 फरवरी को होगी.

प्राइस बैंड के डिटेल्स जानें

डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ का प्राइस बैंड 129 से 135 रुपये के बीच तय किया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 108 शेयरों का एक लॉट साइज तय किया है. रिटेल निवेशक एक बार में कम से 1 और अधिकतम 13 लॉट पर बोली लगा सकते हैं. ऐसे में आईपीओ के लिए कम से कम 14,580 रुपये और अधिकतम 1,89,540 रुपये की बोली लगाई जा सकती है.

मिल रहे तगड़ी कमाई के संकेत

कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में लंबे वक्त से तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है. कंपनी के इश्यू का जीएमपी फिलहाल 160 रुपये प्रति शेयर पर बना हुआ है. ऐसे में अगर लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 118.52 फीसदी प्रीमियम के साथ 295 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. आईपीओ में कंपनी ने 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए, 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 15 फीसदी हिस्सा हाई नेट इंडिविजुअल्स के लिए रिजर्व किया है.

फंड का क्या करेगी कंपनी?

साल 2016 में बनी कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज एक डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है. यह आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड, नेपाल मनी ट्रांसफर, इंश्योरेंस, फ्लिपकार्ट, आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट, पासपोर्ट के लिए ई-सर्विस प्रदान करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने प्लेटफॉर्म को और विकसित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए करेगी.

ये भी पढ़ें-

Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी को बनाने की दौड़ में अक्षय कुमार की कंपनी समेत ये 4 नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget