एक्सप्लोरर

Gautam Adani: अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर खिसक गए गौतम अडानी, देखें शीर्ष पर कौन है?

भारत के बिजनेसमैन गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे पायदान पर आ गए हैं. उनको नेटवर्थ में 91.2 करोड़ डॉलर की बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है.

Bloomberg Billionaires Index Gautam Adani: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) को जनवरी के दूसरे हफ्ते में एक बड़ा झटका लगा है. अडानी दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. यह खुलासा ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की रिपोर्ट्स में हुआ है. जानिए क्या है रिपोर्ट...

नेटवर्थ में आई गिरावट 

गौतम अडानी की नेटवर्थ में 91.2 करोड़ डॉलर की बड़ी गिरावट आई और यह 118 अरब डॉलर रह गई है. पिछले साल 2022 में अडानी की नेटवर्थ में 44 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था जोकि उस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति थे, लेकिन इस साल उनकी नेटवर्थ में अब तक 2.44 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है.

बेयरनार आर्नो शीर्ष पर 

इस लिस्ट में फ्रांस के कारोबारी बेयरनार आर्नो (Bernard Arnault) 182 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ शीर्ष पायदान पर हैं. इस साल उनकी नेटवर्थ में 20 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. उन्होंने हर रोज करीब दो अरब डॉलर की कमाई की है. 

नुकसान के बाद दूसरे नंबर पर मस्क 

टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) और ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) 132 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. एलन मस्क की नेटवर्थ में 2.78 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में अब तक 4.84 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ है.

बेजोस और अडानी में मामूली फर्क 

अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) अब अमीरों की लिस्ट में उनसे आगे निकल गए हैं. बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 5.23 अरब डॉलर की तेजी आई और उनकी नेटवर्थ एक झटके में 118 अरब डॉलर पहुंच गई. सिर्फ दशमलव के बाद के अंतर को देखें तो बेजोस की नेटवर्थ अडानी से मामूली रूप से ज्यादा है.

ये है पूरी लिस्ट 

इस लिस्ट में अमेरिका के दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफेट 111 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं. माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (111 अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिसन (98 अरब डॉलर) 7वें, मुकेश अंबानी (87.6 अरब डॉलर) 8वें, लैरी पेज (85.6 अरब डॉलर) नौवें और स्टीव बामर (84.6 अरब डॉलर) 10वें नंबर पर हैं. फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 50.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 24वें पायदान पर हैं.

यह भी पढ़ें-

Budget 2023: बजट में टैक्सपेयर्स को मिल सकती है राहत भरी खबर, 5 लाख की सालाना आय हो जाएगी टैक्‍स फ्री!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget