एक्सप्लोरर

Bill Gates: बिल गेट्स चाहते हैं धनकुबेर खोल दें अपने खजाने, औरों से ज्यादा टैक्स चुकाएं

Microsoft Founder: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि अमीर देशों को ज्यादा से ज्यादा पैसा दान करना चाहिए. इससे दुनिया में असमानता मिटाने में मदद मिलेगी.

Microsoft Founder: दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स बिल गेट्स (Bill Gates) ने जिंदगी भर जमकर दौलत कमाई. इसके बाद अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) की स्थापना की और सामाजिक कार्यों में जुट गए. अब उन्होंने कहा है कि दौलतमंदों को ज्यादा टैक्स चुकाना चाहिए. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के संस्थापक गेट्स को हैरत होती है कि अभी तक सुपर रिच (Super Rich) लोगों पर टैक्स क्यों नहीं बढ़ा.

अल्ट्रा रिच लोगों से ज्यादा टैक्स लिया जाना चाहिए

बिल गेट्स ने दावोस में आयोजित हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) बैठक में कहा कि अमीर देशों को ज्यादा से ज्यादा पैसा उभरते हुए देशों दान करना चाहिए. इससे दुनिया में असमानता कम करने में मदद मिलेगी. एक साल पहले उन्होंने रेडिट प्लेटफॉर्म पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अल्ट्रा रिच लोगों से ज्यादा टैक्स लिया जाना चाहिए. ब्लूमबर्ग इंडेक्स (Bloomberg Index) के मुताबिक, बिल गेट्स भी टॉप 5 दालतमंदों की लिस्ट में शामिल हैं. उनके पास 141 अरब डॉलर की संपत्ति है. उन्होंने कहा कि अमीर देशों, कंपनियों और व्यक्तियों को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. 

250 से ज्यादा अल्ट्रा रिच लोगों ने वेल्थ टैक्स लगाने की मांग की

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, 250 से ज्यादा अल्ट्रा रिच लोगों ने दुनियाभर के नेताओं से वेल्थ टैक्स (Wealth Tax) लगाने की मांग की है. इस ओपन लेटर में एबीगेल डिजनी, अभिनेता ब्रायन कॉक्स जैसे कई लोगों के साइन हैं. इन्होंने कहा कि यदि ज्यादा टैक्स लगाया जाता है तो भी हमारे बच्चों की जीवनशैली पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. न ही वो वंचितों की श्रेणी में आ जाएंगे. इस लेटर में दुनिया में बढ़ती आर्थिक असमानता का मुद्दा उठाया गया. साथ ही कहा गया कि यदि इस मुद्दे से नहीं निपटा गया तो यह समाज के लिए भयावह परिस्थिति बना देगा.

एबीगेल डिजनी अब प्राइवेट विमानों का नहीं करतीं इस्तेमाल 

एबीगेल डिजनी (Abigail Disney) ने इस मौके पर कहा कि अकेले उड़ने के लिए परिवार के बोइंग विमान का इस्तेमाल करती थीं, जो कि गलत है. अब वह ऐसा नहीं करती हैं. इससे पर्यावरण को बचने में भी मदद मिल रही है. उन्होंने रईसों से पर्यावरण को बचाने के प्रयास करने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि यह एक फीसदी लोग प्राइवेट जेट, महंगी कारों, सुपरयॉट, हेलीकॉप्टर और निजी स्पेस रॉकेट पर पैसा उड़ा रहे हैं. इस लेटर के अलावा ऑक्सफेम समेत कई संस्थाओं की एक रिपोर्ट भी जारी की गई.

ये भी पढ़ें 

EPFO New Members: ईपीएफओ के दायरे में आए 7 लाख से ज्यादा युवा, 13.95 लाख नए सदस्य बढ़े 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget