एक्सप्लोरर

Big Basket IPO: बिग बास्केट का आईपीओ कब आएगा? ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी ने बता दिया समय

Big Basket IPO: टाटा ग्रुप की ऑनलाइन किराना कंपनी 'बिग बास्केट' मुनाफे में आ जाने के बाद आईपीओ लाने के लिए प्लान बना रही है और इसके लिए कंपनी ने समय भी बता दिया है.

Big Basket IPO: टाटा समूह की कंपनियां इस समय स्टॉक मार्केट में जमकर पैसा बना रही हैं और इस ग्रुप की कई और कंपनियां आईपीओ रूट से बाजार में एंट्री करना चाहती हैं. इसी कड़ी में टाटा समूह के स्वामित्व वाली ऑनलाइन किराना कंपनी बिग बास्केट का भी नाम चल रहा था जिस पर बड़ा अपडेट आया है. टाटा ग्रुप की ऑनलाइन किराना कंपनी 'बिग बास्केट' मुनाफे में आने के बाद साल 2025 में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) लाने के लिए प्लान बना रही है. 

बिग बास्केट का आईपीओ कब तक आएगा- कंपनी के को-फाउंडर ने दे दिया इशारा

कंपनी के को-फाउंडर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर हरि मेनन नेमंगलवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि "शायद हम इसे (बिग बास्केट आईपीओ को) साल 2025 में लाएंगे, लेकिन हम इसे टाटा पर छोड़ रहे हैं, इस पर हमारा मार्गदर्शन करने और हमें सलाह देने के लिए इससे बेहतर कोई नहीं हो सकता. उन्होंने ज्यादा जानकारी तो नहीं साझा की लेकिन इस ओर इशारा किया कि इस पब्लिक इश्यू में प्राइमरी और सेकेंडरी, दोनों तरह की शेयरों की बिक्री की जाएगी. 

अगले 6-8 महीने में मुनाफे में आएगी बिग बास्केट- हरि मेनन

कंपनी के टॉप अधिकारी हरि मेनन ने कहा कि "टाटा डिजिटल का हिस्सा बिग बास्केट, बेंगलुरु बेस्ड यह कंपनी, अगले 6-8 महीनों में मुनाफे में आ जाएगी, क्योंकि उसकी नई पेशकश 'बीबी नाउ' (BB Now) सेगमेंट पैसा बनाना शुरू कर देगा." उन्होंने कहा कि चल रहे बिजनेस के निवेश के लिए कैपिटल की जरूरत होती है जो आईपीओ से पहले टाटा समूह से जुटाई गई है. उन्होंने कहा कि निवेश का एक बड़ा हिस्सा टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और लोगों में है. हरि मेनन ने ये भी कहा, अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ मुकाबला करने वाली हमारी कंपनी वित्त वर्ष 2024 में पिछले वित्त वर्ष के सामने 30-35 फीसदी के रेवेन्यू ग्रोथ के टार्गेट पर चल रही है. इससे तहत हमारा लगभग 12,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है.

बिग बास्केट ने सिलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर के साथ की पार्टनरशिप

ई-ग्रोसरी दिग्गज बिग बास्केट ने मंगलवार को Precia नाम से एक फ्रोजन फूड ब्रांड लॉन्च किया है और इसके लिए सिलेब्रिटी शेफ और आंत्रप्रेन्योर संजीव कपूर के साथ पार्टनरशिप की है. इस लॉन्चिंग के मौके पर हरि मेनन ने कहा कि शेफ संजीव कपूर के साथ इस साझेदारी से हम कंज्यूमर्स की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और बाजार में नए मौकों को भुनाने के लिए एक निर्णायक छलांग लगाएंगे.

आईपीओ रूट पर बाजार के बड़े खिलाड़ियों की नजर

देश में प्राइमरी मार्केट के जरिए शेयर बाजार में एंट्री करने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है. भारत की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनने के लिए अच्छी कंपनियां बेताब हैं और अपने कारोबार को लिस्ट कराने के जरिए शेयर बाजार की तेजी को भुनाना चाहती हैं. इसीलिए देश में लगातार नए-नए आईपीओ आ रहे हैं और लिस्टिंग के जरिए अच्छा पैसा बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Bajaj Auto Share: बजाज ऑटो ने शेयरोहोल्डर्स को दिया तोहफा, 8 दिनों के लिए खुल रहा ये ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget