एक्सप्लोरर

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर ने निकाली भड़ास, एसबीआई के चेयरमैन को बताया 'छोटा आदमी'

SBI Chairman: इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का सामना कर रहे एसबीआई पर भारतपे के फाउंडर अशनीर ने निशाना साधा है. भारतपे और एसबीआई पहले भी कानूनी पचड़ों में पड़ चुके हैं.

SBI Chairman: इलेक्टोरल बॉन्ड मसले पर सुप्रीम कोर्ट की एसबीआई के खिलाफ सख्ती से भारतपे (BharatPe) के फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को देश के सबसे बड़े बैंक के खिलाफ अपनी पुरानी भड़ास निकालने का मौका दे दिया है. बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया से अपने सख्त रुख वाली पहचान बनाने वाले अशनीर ग्रोवर ने कहा कि एसबीआई के चेयरमैन छोटे लोग होते हैं. उनकी सोच में बड़ी समस्या है. मैंने इसे भुगता है और अब सुप्रीम कोर्ट को भी यह समझ में आ गया होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने इस स्कीम को असंवैधानिक करार दिया

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम (Electoral Bonds Scheme) को निशाने पर लिया है. इस पर रोक लगाना भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे पॉलिटिकल फंडिंग में पारदर्शिता और जबावदेही आएगी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी मांगी गई थी. इसमें लेटलतीफी के चलते बैंक को सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख का सामना करना पड़ रहा है. इलेक्टोरल बॉन्ड्स को राजनीतिक दलों को अज्ञात रूप से चंदा देने के लिए 2017 में शुरू किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने इस स्कीम को असंवैधानिक करार दिया है.

भारतपे और एसबीआई के बीच चली थी कानूनी लड़ाई

सुप्रीम कोर्ट और एसबीआई के बीच तनातनी के चलते अशनीर ग्रोवर को मौका मिल गया. वह पहले भी बैंक और उसके चेयरमैन के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. भारतपे और एसबीआई के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चली थी. अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा कि मैंने एसबीआई के चलते बहुत परेशानी झेली थी. उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोग ग्रोवर के साथ खड़े दिखे और कुछ विरोध में. 

पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार से भिड़े थे ग्रोवर 

इससे पहले अशनीर ग्रोवर ने 2022 में एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार पर हमला बोला था. उन्होंने ट्वीट किया था कि रजनीश कुमार के कार्यकाल में एसबीआई का स्टॉक 25 फीसदी नीचे गया. उनके जाने के बाद बैंक का स्टॉक 200 फीसदी ऊपर चला गया. उन्होंने लिखा था कि डेटा कभी दोगला नहीं होता.

ये भी पढ़ें 

DA Hike: एक और राज्य ने बढ़ाया डीए, जानिए कितने राज्यों में अब तक मिला फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
Flight Tickets: 4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
Petrol-Diesel Price: होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?
होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget