एक्सप्लोरर

Welspun Corp: साल भर में 250 पर्सेंट तक की तेजी, कई ब्रोकरेज का अनुमान- अभी भी बचा है इतना दम

Best Multibagger Stocks: इस शानदार मल्टीबैगर शेयर को लेकर एनालिस्ट सकारात्मक हैं. शेयर का भाव और ऊपर जाने की उम्मीद की जा रही है...

पाइप बनाने वाली कंपनी वेलस्पन कॉर्प का शेयर बीते दिनों में मल्टीबैगर रिटर्न देने में कामयाब हुआ है. यह बीते एक साल के दौरान बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में एक साबित हुआ है. वेलस्पन स्टॉक के इन्वेस्टर्स को अब विभिन्न ब्रोकरेज फर्मों ने अच्छी खबर दी है. उन्हें लगता है कि इस शेयर में अभी और ऊपर जाने की संभावनाएं हैं.

अभी इस स्तर पर है शेयर

शुक्रवार 9 फरवरी को इसका शेयर 3.21 फीसदी गिरकर 559 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों के दौरान इस शेयर के भाव में करीब साढ़े छह फीसदी की गिरावट आई है. वहीं बीते एक महीने के हिसाब से यह शेयर मामूली 1.32 फीसदी के फायदे में है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.

इस तरह चढ़ा है शेयर का भाव

हालिया समय में भले ही इस शेयर ने निराश किया हो, लेकिन थोड़ा पीछे जाते ही इसका रिटर्न शानदार हो जाता है. बीते 6 महीने के दौरान इस शेयर के भाव में 66 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है, जबकि पिछले एक साल के हिसाब से यह 170 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है. बीते एक साल के दौरान इस शेयर ने 177.65 रुपये के निचले स्तर से 623.90 रुपये के उच्च स्तर तक का सफर तय किया है, यानी इस दौरान भाव में 250 फीसदी तक की तेजी रिकॉर्ड की गई है.

इतना बड़ा है कंपनी का साइज

बड़े व्यास वाले पाइप बनाने वाली इस कंपनी की शेयर बाजार में वैल्यू अभी 14,620 करोड़ रुपये है. इसकी डिविडेंड यील्ड 0.89 फीसदी और पीई रेशियो 13.63 है. कंपनी के पास भारत के अलावा सऊदी अरब और अमेरिका में भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं.

दिसंबर तिमाही का शानदार रिजल्ट

कंपनी ने हाल ही में दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम जारी किया है. दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के मुनाफे में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह बढ़कर 293.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. साल भर पहले की समान तिमाही में कंपनी को सिर्फ 23.22 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इस दौरान परिचालन से राजस्व लगभग डबल होकर 4,750 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

ब्रोकरेज फर्मों ने दिया ये टारगेट

दिसंबर तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 13 गुने से ज्यादा की तेजी आई है, जिसके बाद कई ब्रोकरेज ने इसके शेयर के लिए टारगेट बढ़ाया है. जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर को 660 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं अरिहंत कैपिटल मार्केट्स ने इस शेयर को 668 रुपये का टारगेट दिया है. यानी ब्रोकरेज फर्मों के हिसाब से यह शेयर अभी 20 फीसदी चढ़ने का दम रखता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अपना फोन नंबर बंद करेंगे एलन मस्क, अब इस तरह से करेंगे मैसेज और कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget