एक्सप्लोरर

Elon Musk Phone: अपना फोन नंबर बंद करेंगे एलन मस्क, अब इस तरह से करेंगे मैसेज और कॉल

Elon Musk Phone Number: एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तरह के अपडेट शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने फोन नंबर बंद करने की योजना की जानकारी दी है...

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क जल्दी ही फोन नंबर से छुटकारा पाने वाले हैं. उन्होंने खुद अपना फोन नंबर बंद करने का ऐलान किया है. मस्क ने बताया है कि अब वे बिना फोन नंबर के ही लोगों के साथ बात करेंगे. वह अब एक्स के माध्यम से ही लोगों को मैसेज या कॉल करेंगे.

एलन मस्क ने एक्स पर दिया अपडेट

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को एक अपडेट में बताया- मैं अगले कुछ महीनों में अपना फोन नंबर बंद करने वाला हूं. अब ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए मैं सिर्फ एक्स का ही इस्तेमाल करूंगा.

इस तरह हो रही है एक्स की रिब्रांडिंग

एक्स एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था. माइक्राब्लॉगिंग वेबसाइट चलाने वाली कंपनी ट्विटर को एलन मस्क ने कुछ समय पहले खरीद लिया था. अधिग्रहण के बाद उन्होंने ट्विटर की रिब्रांडिंग की और नया नाम एक्स दिया. एलन मस्क एक्स में कई तरह के बदलाव कर चुके हैं. एक्स पर अब यूजर्स को कमाई करने के मौके भी मिल रहे हैं. मस्क की योजना एक्स को एवरीथिंग ऐप बनाने की है. यानी एक्स को वह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं, जहां यूजर्स सिर्फ ट्वीट/अपडेट पोस्ट न करें, बल्कि कंटेंट पब्लिश करने, कंटेंट से पैसे कमाने, कॉल करने समेत तमाम काम कर सकें.

एक्स को सुपर ऐप बनाने का लक्ष्य

एलन मस्क की कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल की टेस्टिंग पिछले साल शुरू की थी. उस समय एक्स के चुनिंदा यूजर्स को ऑडियो व वीडियो कॉल का फीचर दिया गया था. यह एक्स को एवरीथिंग ऐप या सुपर ऐप बनाने की दिशा में किया जा रहा अहम बदलाव है. मस्क की योजना एक्स पर पीयर टू पीयर पेमेंट की सुविधा देने की भी है.

इस तरह खत्म होगी नंबर की जरूरत

पिछले साल अगस्त में जब एक्स ने ऑडियो और वीडियो कॉल की टेस्टिंग शुरू की थी, तो मस्क ने उसे एक्स पर ऑडियो/वीडियो कॉल का शुरुआती वर्जन बताया था. उन्होंने कहा था एक्स की मदद से लोगों को फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी. लोग बिना फोन नंबर के ही दूसरों के साथ टेक्स्ट, ऑडियो कॉल या वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगे. यूजर आईफोन, एंड्रॉयड या पर्सनल कम्प्यूटर के जरिए एक्स के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अब इस दिग्गज कंपनी ने लटकाई छंटनी की तलवार, हजारों कर्मचारी होने वाले हैं बेरोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
Meal Voucher: इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती
इस साल ITR में नहीं मिलेगा 200 के मील वाउचर पर टैक्स बेनिफिट, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget