एक्सप्लोरर

Home Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं बिल्डर से घर, तो पहले जान लें काम की ये बात, वर्ना हो जाएगा नुकसान!

Buying home from Builder: घर खरीदना हर किसी के जीवन के लिए काफी बड़ा इवेंट होता है. यह वित्तीय लिहाज से भी हर किसी के लिए काफी बड़ा निर्णय होता है...

शहरों में फ्लैट व अपार्टमेंट कल्चर तेजी से लोकप्रिय हुआ है. जमीनों की किल्लत और आसमान छूते दाम के चलते लोग बिल्डरों से बने-बनाए फ्लैट खरीदना पसंद करते हैं. इससे घर खरीदार को जमीन खरीदकर घर बनवाने के झंझट से मुक्ति मिल जाती है, साथ ही कई जरूरी सुविधाएं भी मिल जाती हैं. हालांकि यह जितना आसान देखने-सुनने में लगता है, उतना होता नहीं है. इसमें भी बहुत झंझट होते हैं और अगर उन पर ध्यान नहीं दिया जाए तो घर खरीदार को काफी नुकसान हो जाता है.

लाखों लोग ऐसे  हैं, जो घर खरीदते समय बिल्डर की बात पर आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं और फंस जाते हैं, जिसका बाद में उन्हें पछतावा होता है. जरूरी नहीं है कि सब बिल्डर एक जैसे हों, लेकिन आपका बिल्डर सही है इसका पता लगाना जरूरी है. नहीं तो आपकी सारी गाढ़ी कमाई दांव पर लग सकती है.

अटके हुए हैं इतने घर

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि अभी देश के विभिन्न शहरों में बड़ी मात्रा में हाउसिंग प्रोजेक्ट अटके हुए हैं. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक के मुताबिक, देश के टॉप 7 शहरों में मई 2022 के अंत तक करीब 4.80 लाख मकान फंसे हुए हैं. NCR में अटके या देरी से चल रहे ऐसे घरों की संख्या 2 लाख 40 हजार से ज्यादा हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र में यह आंकड़ा 1 लाख 28 हजार है. इसमें दिल्ली-NCR, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में 2014 या उससे पहले शुरू की गई परियोजनाएं शामिल हैं.

बिल्डर के बारे में कैसे पता करें

ये आंकड़े बताते हैं कि बिल्डर पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपको भी भारी पड़ सकता है. जरूरी है कि अपनी बचत और गाढ़ी कमाई को दांव पर लगाने से पहले बिल्डर की अच्छे से परख कर लें. आइए जानते हैं कि आप अपने बिल्डर के बारे में कैसे पता कर सकते हैं...

लोगों से ले सकते हैं फीडबैक

आप जिस प्रोजेक्ट में घर, जमीन या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, सबसे पहले उस जगह पर जाकर मौका-मुआयना करें. कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी चेक कर लें. इसके अलावा, बिल्डर के पुराने प्रोजेक्ट की पड़ताल करें. बिल्डर ने पुराने प्रोजेक्ट में डिलिवरी टाइम पर की है या नहीं. उसने जो वादे किए थे, उसे पूरा किया है या नहीं. इसके लिए आप वहां रह रहे लोगों से बात करके रियल टाइम फीडबैक ले सकते हैं.

बैंक फाइनेंस का होना जरूरी

आमतौर पर, बड़े बैंक ऐसी प्रॉपर्टी पर होम लोन देने से बचते हैं, जिस पर विवाद हो. किसी प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने से पहले बैंक काफी जांच-पड़ताल करते हैं. सभी जरूरी मंजूरियों के साथ बैंक बिल्डर का प्रोफाइल भी खंगालते हैं. अगर प्रोजेक्ट बैंक की ओर से होम लोन के लिए अप्रूव है तो आप उसमें घर खरीद सकते हैं. मान लीजिए प्रोजेक्ट के निर्माण में देरी होती है या कोई कानूनी विवाद खड़ा होने पर बैंक पहले से स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिए नए खरीदारों को लोन देने से मना कर देते हैं.

बिल्डर से मांगें ये जानकारियां

बिल्डर सही है तो उसे आपको जरूरी मंजूरियां दिखाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. अगर बिल्डर रेरा रजिस्ट्रेशन, कम्प्लीशन सर्टिफिकेट, ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट समेत अन्य मूंजरिया दिखाने में आनाकानी करें तो यह खतरे की घंटी है. ऐसे प्रोजेक्ट में घर खरीदने से बचें. इसके अलावा, प्रॉपर्टी का टाइटल, बिल्डिंग प्लान, लैंड यूज में बदलाव, जमीन का बकाया जैसी चीजों की जांच कर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: अब तक नहीं मिला रिफंड का पैसा? कहीं आपसे भी तो नहीं हुई ये गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget