एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी का शेयर, 3 साल में इन्वेस्टर्स को दिया 15 गुना रिटर्न

Best Multibagger Stock: यह मल्टीबैगर शेयर इस कारण खास हो जाता है कि पिछले कुछ साल से जब आईटी व टेक सेक्टर संघर्ष कर रहे हैं, फिर भी यह ताबड़तोड़ रिटर्न दिए जा रहा है...

टेक व आईटी कंपनियों के लिए हालिया एक-दो साल ठीक नहीं रहे हैं. प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों के कारण इन कंपनियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. हालत ऐसी हुई कि दिग्गज टेक व आईटी कंपनियों को भारी छंटनी का सहारा लेना पड़ गया और दूसरी ओर उनके शेयरों के भाव शिखर से उतर गए. हालांकि सब के साथ ऐसा नहीं हुआ.

इतना है कंपनी का साइज

आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने न सिर्फ ट्रेंड को मात दी बल्कि सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में से एक बन गया. हम बात कर रहे हैं सॉफ्टवेयर कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) की, जिसका मार्केट कैप अभी 31,240 करोड़ रुपये है. इसके शेयरों ने तो पिछले दो-तीन सालों के दौरान हैरान करने वाला प्रदर्शन किया है.

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

आज शुक्रवार का कारोबार समाप्त होने के बाद केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 0.19 फीसदी गिरकर 1,152 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. इस सप्ताह यह शेयर लगभग स्थिर रहा है. बीते एक महीने के दौरान इस शेयर के भाव में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं पिछले 6 महीने में इस शेयर ने करीब 40 फीसदी की छलांग लगाई है.

2 साल में 4 गुना से ज्यादा तेजी

यह साल केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयरों के लिए शानदार साबित हुआ है और इसने जनवरी से अब तक बाजार में 65 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है. पिछले एक साल के हिसाब से यह शेयर 100 फीसदी से भी ज्यादा चढ़ा हुआ है. 2 साल पहले से तुलना करें तो इसने 4 गुना से ज्यादा तेजी दिखाई है.

सबसे बेहतरीन शेयरों में से एक

अभी से 3 साल पहले यानी 14 अगस्त 2020 को इसके एक शेयर का भाव महज 76 रुपये के आस-पास था. अभी वही एक शेयर 1,152 रुपये का हो चुका है. इसका मतलब हुआ कि बीते तीन सालों में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 15.16 गुने की बेमिसाल तेजी दिखाई है, जो इसे हालिया सालों के सबसे बेहतरीन मल्टीबैगर शेयरों में एक बनाता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने किया सावधान, अभी दूर नहीं हुआ है कमरतोड़ महंगाई का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget