एक्सप्लोरर

Schemes For Girl Child: बेटियों के लिए गिफ्ट हैं ये सरकारी स्कीम, जानिए क्या-क्या फायदे मिलेंगे

Government Schemes: सुकन्या और बालिका समृद्धि योजना जैसी स्कीम बेटियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई हैं. आइए, केंद्र और राज्य सरकारों की इन योजनाओं के बारे में समझने की कोशिश करते हैं. 

Government Schemes for Girl Child: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं लाती है. इनमें थोड़ा-थोड़ा पैसा और दिमाग लगाकर आप अपनी बेटी को भविष्य के लिए अच्छे गिफ्ट दे सकते हैं. आइए इन योजनाओं के बारे में समझने की कोशिश करते हैं. 

सुकन्या समृद्धि योजना 

केंद्र सरकार की इस स्मॉल सेविंग योजना (Small Savings Scheme) के अंतर्गत आप बच्ची के 10 साल का होने तक कभी भी अकाउंट खोल सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का अकाउंट मात्र 250 रुपये से शुरू किया जा सकता है. एक वित्तीय वर्ष में आप 1.5 लाख रुपये तक इसमें जमा कर सकते हैं. यह अकाउंट बेटी के 21 साल का होने तक चलता रहेगा. उच्च शिक्षा के लिए उसके 18 वर्ष का होने पर आप 50 फीसद पैसा निकल सकते हैं. सरकार इस योजना पर 8 फीसद सालाना ब्याज भी देती है. साथ ही आप इनकम टैक्स (Income Tax) में छूट का लाभ भी ले सकते हैं.  

बालिका समृद्धि योजना 

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना अब राज्य सरकारों को सौंप दी गई है. बालिका समृद्धि योजना (Balika Samriddhi Yojana) गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के लिए शुरू की गई थी. इसमें बेटी के पैदा होने पर 500 रुपये मिलते हैं. इसके साथ ही जब बिटिया स्कूल जाने लगती है तो उसे सालाना स्कॉलरशिप भी दी जाती है. यह रकम 300 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये सालाना तक पहुंचती है. 

उड़ान सीबीएसई स्कॉलरशिप प्रोग्राम  

उड़ान (UDAAN) प्रोजेक्ट को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई बोर्ड के साथ पेश किया था. इसके तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के दाखिले बढ़ाए जाने हैं. इसके तहत 11वीं में पढ़ने वाली हर छात्रा फ्री ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग ले सकती है. 6 लाख से काम सालाना आय वाले परिवार की बेटियों को 3 फीसद सीट का कोटा मिलेगा. इसका फॉर्म सीबीएसई के वेबसाइट से भरा जा सकता है. 

नेशनल स्कीम ऑफ इंसेंटिव 

एसी/एसटी वर्ग की लड़कियों में सेकेंडरी शिक्षा को बढ़ावा देने और ड्रॉप आउट कम करने के लिए यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी. इसके तहत 8वीं कक्षा पास कर 9वीं में एडमिशन लेने वाली बालिकाओं के लिए 3000 रुपये की एफडी करा दी जाती है. वह 18 वर्ष की उम्र और 10वीं पास करने पर इसे ब्याज समेत निकाल सकती है.   

राज्य सरकारों की स्कीमें 

केंद्र की तरह राज्य सरकारें भी कई तरह की योजनाएं बेटियों के लिए चलाती हैं. इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. इनमें बेटियों के पैदा होने से लेकर उच्च शिक्षा तक तक के लिए मिलने वाली स्कीम शामिल हैं. दिल्ली की लाड़ली स्कीम, बिहार की मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना और पश्चिम बंगाल की कन्याश्री इसी तरह की योजनाएं हैं.

ये भी पढ़ें 

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, बजाज फाइनेंस ओपनिंग में करीब 4 फीसदी टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget