एक्सप्लोरर

FD vs Stock : इन 6 बैंको के शेयर ने दिया फिक्स्ड डिपाजिट से ज्यादा मुनाफा, जानिए कितना हुआ निवेशकों को फायदा

आप बैंक की FD से कही ज्यादा बैंक के शेयर में निवेश करके पैसा कमा सकते है. इसलिए आपको अपने पैसे का सही निवेश करने से पहले, एक अच्छी मार्केट रिसर्च जरूर कर लेनी चाहिए.

Bank FD vs Stock Market: अगर आप अपना पैसा कही निवेश करने के बारे में प्लान बना रहे है. तो सबसे पहले आपके सामने शेयर मार्केट (Stock Market) या फिक्स्ड डिपाजिट (Fixed Deposit) जैसे विकल्प आते होंगे. हम आपको बताने जा रहे है, कुछ ऐसी बैंको के बारे में, जिन्होंने अपनी फिक्स्ड डिपाजिट (FD) से ज्यादा बैंक के शेयर (Stock) ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है. इस खबर से आप अपने निवेश करने के प्लान और बेहतर बना सकते है. साथ ही सही जगह निवेश कर सकते है.

जोखिम भरा होता निवेश 

शेयर बाजार में निवेश काफी जोखिम भरा होता है, लेकिन अगर आप जोखिम उठाने को तैयार हैं, तो आप कुछ महीनों या साल में लखपति और लखपति से करोड़पति भी बन सकते हैं. आपका पैसा दोगुना हो सकता है. अगर आप अपना पैसा बैंक में 7 से 30 दिन के लिए फिक्स डिपॉजिट करते हैं. तो ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा 3.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा. यानी आपका 1 लाख रुपया एक महीने बाद 103500 रुपये हो जाएगा. वही दूसरी और अगर आप इन्हीं बैंकों के शेयर में 1 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाते है, तो आपका पैसा 2.5 लाख तक हो सकता है.

बैंक एफडी बनाम बैंक शेयर 

आपको बता दे कि, कुछ सरकारी बैंकों के शेयर और एफडी का 1 महीने के रिटर्न की तुलना को देख सकते है. जैसे यूको बैंक (Uco Bank) 7 से 29 दिन के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 2.9 फीसद ब्याज दे रहा है, वही इसी बैंक के शेयर ने 1 महीने में 145 फीसद का रिटर्न दिया है. इसी तरह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने इस अवधि में अपने इक्विटी के निवेशकों को 76 फीसद का रिटर्न दिया है, जबकि एफडी पर 3.25 फीसद. भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने दोनों में बराबर रिटर्न दिया है.

 

बैंक शेयर पर रिटर्न (% में ) FD पर रिटर्न (% में )
यूको बैंक 145 2.9
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 76 3.25
इंडियन बैंक 10.68 2.80
इंडियन ओवरसीज बैंक 77.58 3.25
पंजाब नेशनल बैंक 38 3.50
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.00 3.00

 

जरूर लें एक्सपर्ट की राय

अगर आपको कही भी पैसा निवेश करने जा रहे है. इससे पहले आपको किसी बाजार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए. अगर आप शेयर में पैसा लगाने जा रहे है तो इतना जरूर ध्यान रखना है कि जरूरी नहीं आपका पैसा हमेशा बढ़े ही. कई मोके ऐसे आते है जब आपका पैसा डूब भी सकता है. वही बैंक में होने वाली फिक्स डिपॉजिट में पैसा नहीं डूबता है. आपको ठीक ठाक ब्याज मिल जाता है. 

यह भी पढ़ें- 

Emergency Loan: अचानक आ गई पैसों की जरूरत, तो ऐसे कर सकते है अपना इंतजाम, जानिए क्या हैं तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget