एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही रियल एस्टेट सेक्टर को लगे पंख, हवा में उड़ रही जमीन की कीमतें 

Ayodhya Property: अयोध्या में राम मंदिर के अलावा नया स्टेशन और हवाई अड्डा बनकर तैयार है. साथ ही विकास की कई परियोजनाओं पर काम जारी है. ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड कई गुना तक बढ़ गई है.

Ayodhya Property: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को इस भव्य मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं. देश-विदेश के राम भक्त इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पूरे अयोध्या शहर पर राम मंदिर निर्माण का पॉजिटिव प्रभाव पड़ा है. यहां हर तरह के कारोबार में उछाल आया है. इस तरक्की की यात्रा का हिस्सेदार शहर का रियल एस्टेट सेक्टर भी बना है. अयोध्या में उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं. यहां जमीन की कीमतों में लगभग चार गुना उछाल आ गया है. 

प्रॉपर्टी की कीमतों में चार गुना से ज्यादा उछाल 

प्रॉपर्टी मार्केट के विशेषज्ञों के अनुसार, रियल एस्टेट सेक्टर में यह तेजी फिलहाल नहीं रुकने वाली. अयोध्या के लोगों को न सिर्फ स्थानीय बल्कि बाहरी लोगों से भी प्रॉपर्टी खरीदने के ऑफर मिल रहे हैं. राम मंदिर के चलते कई तरह के होटल एवं रेस्टोरेंट भी शहर का रुख कर चुके हैं. इनमें ताज और रेडिसन जैसे दिग्गज होटल चेन भी शामिल हैं. इन बड़े खरीदारों की वजह से ही प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है. 

अयोध्या के चारों तरफ चल रहा कंस्ट्रक्शन

एनरॉक रिसर्च के आधार पर मुताबिक, राम मंदिर के आसपास तो कीमतें कई गुना हुई ही हैं. बाहरी इलाकों में भी अब कहीं भी सस्ती जमीन नहीं मिल पा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, जिन इलाकों में 2019 में जमीन की कीमतें 1000 से 2000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं वहां अब 4000 से 6000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से जमीन मिल रही है. शहर के बाहरी इलाके फैजाबाद रोड पर बड़ी मात्रा में कंस्ट्रक्शन चल रहा है. यहां जमीनों की कीमतें 2019 में 400 से 700 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं, जो कि अब 1500 से 3000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो चुकी हैं. 

बड़े बिल्डर भी लॉन्च कर रहे हाउसिंग प्रोजेक्ट 

विशेषज्ञों के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर के अलावा, नया स्टेशन और एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है. इनका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर, 2023 को कर चुके हैं. स्टेशन और एयरपोर्ट के नजदीकी इलाकों में भी कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है. अभिनंदन लोढा ने जनवरी में ही अयोध्या में 25 एकड़ की आवासीय योजना लॉन्च की है. 

सरकार भी खर्च कर रही इंफ्रास्ट्रक्चर पर 

राम मंदिर के साथ ही अयोध्या में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर की कई बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है. उसकी कोशिश है कि अयोध्या को धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाया जाए. राम मंदिर निर्माण का आकर्षण पूरी दुनिया में है. इसकी वजह से निवेशक इसे एक अच्छे निवेश विकल्प के तौर पर देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Urea Gold: यूरिया गोल्ड के लॉन्च को सरकार की मंजूरी, सस्ती रखी गई कीमत, होंगे जबरदस्त फायदे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget