एक्सप्लोरर

Urea Gold: यूरिया गोल्ड के लॉन्च को सरकार की मंजूरी, सस्ती रखी गई कीमत, होंगे जबरदस्त फायदे 

Sulphur Coated Urea: सल्फर कोटेड इस यूरिया को लाने के प्रस्ताव पर शनिवार को कैबिनेट ने मुहर लगाई. इसकी मदद से किसानों की यूरिया पर लागत घटेगी और उपज में इजाफा होगा.

Sulphur Coated Urea: केंद्र सरकार ने यूरिया गोल्ड को लॉन्च करने के फैसले को मंजूरी दे दी है. सल्फर कोटेड इस यूरिया (Sulphur Coated Urea) को लाने के प्रस्ताव पर शनिवार को कैबिनेट ने मुहर लगाई. इसके साथ ही किसानों तक यूरिया गोल्ड पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है. इस सल्फर कोटेड यूरिया को यूरिया गोल्ड के नाम से बेचा जाएगा. इसके 40 किलोग्राम बैग की कीमत 266.50 रुपये होगी.

सभी कंपनियों को भेजा गया नोटिफिकेशन 

जानकारी के अनुसार, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी और सीएमडी को इस फैसले की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दी. इसमें बताया गया है कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने 28 जून, 2023 को आयोजित बैठक में ‘यूरिया गोल्ड’ के नाम से सल्फर की परत वाले यूरिया (Sulphur Coated Urea) को लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. 

नीम कोटेड यूरिया के बराबर होगी कीमत 

जानकारी के मुताबिक, इसे 40 किलोग्राम के बैग में बेचा जाएगा. इसकी कीमत नीम कोटेड यूरिया (Neem Coated Urea) के 45 किलोग्राम बैग के बराबर होगी. नीम कोटेड यूरिया के बैग की एमआरपी जीएसटी सहित 266.50 रुपये होती है. दोनों की कीमत बराबर रखने के चलते किसानों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा. साथ ही वह पर्यावरण के अनुकूल यूरिया का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे. 

मिट्टी की क्षमता में होगा इजाफा 

सल्फर-कोटेड यूरिया से मिट्टी के स्वास्थ्य को बढ़ाने, पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठाने और फसल की बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है. गोल्ड यूरिया की मदद से पर्यावरण को बहुत फायदा होगा. 

किसानों को मिलेगा दोहरा फायदा 

यूरिया गोल्ड को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था. इससे मिट्टी में सल्फर की कमी नहीं होगी. यूरिया गोल्ड के इस्तेमाल से पौधों में नाइट्रोजन का बेहतर इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है. साथ ही यूरिया की खपत भी कम होती है. इससे किसानों को दोहरा फायदा मिलता है. भारत में खेती योग्य भूमि की स्थिति बिगड़ती जा रही है. यूरिया के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरकता और उपज भी घट रही है. यह यूरिया राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCF) कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है.

दूसरे उर्वरकों से बेहतर है यूरिया गोल्ड

सल्फर कोटेड यूरिया से नाइट्रोजन धीरे-धीरे रिलीज होती है. यूरिया गोल्ड में ह्यूमिक एसिड मिला होने की वजह से इसकी लाइफ ज्यादा होती है. यह मौजूदा यूरिया का अच्छा विकल्प है. जानकारी के अनुसार, 15 किलो यूरिया गोल्ड 20 किलो पारंपरिक यूरिया के बराबर फायदा देगा.

ये भी पढ़ें 

Zomato: जोमेटो सारी दुनिया से समेट रही अपना कारोबार, एक साल में बंद कर दीं 10 सब्सिडरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget