एक्सप्लोरर

ये तो कमाल हो गया, सीमेंट बनाने वाली इस कंपनी के बारे में हुई बड़ी भविष्यवाणी, ब्रोकरेज फर्म ने दिया बड़ा टारगेट

अंबुजा सीमेंट वर्तमान में सालाना 100 मिलियन टन सीमेंट प्रोड्यूस करती है, जिसमें 8.5 MTPA ओरिएंट सीमेंट से आता है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2026 तक इसे बढ़ाकर 118 MTPA, और 2028 तक 140 MTPA कर दे.

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) लिमिटेड के शेयर शुक्रवार, 2 मई को बाजार में लाल निशान में बंद हुए. कंपनी के शेयर NSE पर 531.75 रुपये पर बंद हुए, जो कि एक सप्ताह में करीब 3 फीसदी की गिरावट को दिखाता है. हालांकि, इस कमजोरी के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Axis Securities का नजरिया इस स्टॉक को लेकर बेहद पॉजिटिव है. फर्म ने अंबुजा सीमेंट पर Buy रेटिंग जारी करते हुए इसका टारगेट प्राइस 635 प्रति शेयर रखा है. यानी मौजूदा कीमत से करीब 23 फीसदी का अपसाइड पोटेंशियल दिखाया गया है.

क्यों है Axis Securities को अंबुजा सीमेंट पर भरोसा?

Axis Securities ने अपनी रिपोर्ट 30 अप्रैल को जारी की थी. इस रिपोर्ट में कंपनी के बेहतर फंडामेंटल्स, भविष्य की विस्तार योजनाएं और लागत में कमी जैसे पॉजिटिव फैक्टर्स को आधार बनाकर यह रेटिंग दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अंबुजा सीमेंट वर्तमान में सालाना 100 मिलियन टन सीमेंट प्रोड्यूस करती है, जिसमें 8.5 MTPA ओरिएंट सीमेंट से आता है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2026 तक इसे बढ़ाकर 118 MTPA, और 2028 तक 140 MTPA कर दे. इस बढ़ोतरी से कंपनी की बिक्री और मुनाफे में बड़ी उछाल आने की उम्मीद है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि 2024 से 2027 के बीच बिक्री में 11 फीसदी और मुनाफे में 10 फीसदी की वार्षिक वृद्धि हो सकती है.

लागत में कटौती से EBITDA बढ़ेगा

कंपनी केवल उत्पादन ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि लागत में भी भारी कटौती की योजना पर काम कर रही है. फिलहाल, अंबुजा ने हर टन सीमेंट पर 150 रुपये तक की लागत बचाई है और 2028 तक इसे 300-350 रुपये प्रति टन तक बढ़ाना चाहती है. यह बचत मुख्य रूप से क्लिंकर की खपत घटाने, ट्रांसपोर्ट लागत कम करने, ग्रीन एनर्जी अपनाने और मिश्रित सीमेंट की बिक्री को बढ़ावा देने से होगी. कंपनी का लक्ष्य है कि 2028 तक सीमेंट उत्पादन की लागत 3,850 रुपये प्रति टन तक लाई जाए. इससे EBITDA मार्जिन 20-21 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है.

सीमेंट इंडस्ट्री की डिमांड में तेजी

देशभर में इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, पुलों और किफायती आवासों की मांग के कारण सीमेंट सेक्टर की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. निजी कंपनियों की ओर से भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश बढ़ा है. इन वजहों से सीमेंट की मांग 2024 से 2027 के बीच 6-7 फीसदी सालाना की दर से बढ़ने की संभावना है.

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

हालांकि कंपनी का शेयर हाल के दिनों में दबाव में रहा है. पिछले एक सप्ताह में 3 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न देखने को मिला है. बीते तीन महीनों में कंपनी ने करीब 6 फीसदी का रिटर्न दिया है, लेकिन एक साल के भीतर शेयर ने 15.62 फीसदी का नुकसान दिया है. यानी एक साल में निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 98.40 रुपये की गिरावट झेलनी पड़ी है.

निवेशकों के लिए क्या है मौका?

Axis Securities का मानना है कि मौजूदा गिरावट को लॉन्ग टर्म निवेश के अच्छे मौके के तौर पर देखा जा सकता है. कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स, उत्पादन विस्तार और लागत प्रबंधन की रणनीति इसे आगे जाकर एक बेहतर रिटर्न जनरेट करने वाली कंपनी बना सकते हैं. अगर आप अगले 12 से 18 महीनों के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो अंबुजा सीमेंट एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए एक और झटका! भारत के अलावा अब इन देशों ने भी किया आतंकिस्तान के आसमान से किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget