एक्सप्लोरर

Axis Mutual Fund NFO: एक्सिस म्यूचुअल फंड के एनएफओ को इन्वेस्टर्स से मिला बंपर रिस्पॉन्स, जुटाए 3,400 करोड़

Axis India Manufacturing Fund: एक्सिस म्यूचुअल फंड का यह एनएफओ इसी महीने ओपन हुआ था और 15 दिसंबर तक खुला रहा था. इसे इन्वेस्टर्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला...

एक्सिस म्यूचुअल फंड के हालिया एनएफओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया. इस न्यू फंड ऑफर को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसी महीने खुले इस न्यू फंड ऑफर के मार्फत एक्सिस म्यूचुअल फंड ने 3,400 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की.

इसी महीने खुला था एनएफओ

एक्सिस म्यूचुअल फंड ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसके थीमेटिक फंड के एनएफओ में देश के 500 से ज्यादा लोकेशंस के निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई. इस तरह एनएफओ को करीब 1.5 लाख अप्लिकेशन मिले. एक्सिस म्यूचुअल फंड का यह एनएफओ 1 दिसंबर को ओपन हुआ था और अप्लाई करने के लिए 15 दिसंबर तक खुला रहा था.

थीमेटिक फंड के लिए एनएफओ

यह न्यू फंड ऑफर एक्सिस इंडिया मैन्युफैक्चरिंग फंड के लिए था. यह एक थीमेटिक फंड है. इंडिया मैन्युफैक्चरिंग थीम पर बेस्ड यह फंड एक ओपन-एंडेड स्कीम है. एक्सिस म्यूचुअल फंड का दावा है कि इस स्कीम ने जिस तरह से फंड जमा किया, वह किसी थीमेटिक फंड के लिए सबसे बड़े फंड-रेज में एक है. इसके फंड मैनेजर नितिन अरोड़ा और श्रेयश देवालकर हैं.

डिजिटली खूब मिले अप्लिकेशन

बयान के अनुसार, इस एनएफओ में करीब 70 फीसदी आवेदन फ्रेश इनफ्लो के थे. इसमें निवेशकों ने डिजिटल चैनलों से खूब भागीदारी की. कुल अप्लिकेशन में करीब 20 फीसदी डिजिटल चैनलों से प्राप्त हुए. एक्सिस म्यूचुअल फंड ने कहा कि यह एनएफओ परिपक्व होते भारत और निवेशकों की बढ़ती आकांक्षाओं का भी सबूत बना, क्योंकि करीब 44 फीसदी कस्टमर बी30 मार्केट से सामने आए.

एक्सिस एएमसी के एमडी को भरोसा

एक्सिस एएमसी के एमडी एवं सीईओ बी. गोपकुमार ने एनएफओ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बारे में कहा, इससे पता चलता है कि भारत की वृद्धि की संभावनाओं में निवेशकों को भरोसा है और एक्सिस म्यूचुअल फंड में उन्हें वैल्यू मिल सकता है. 10 फीसदी आवेदनों में एसआईपी के जरिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को चुना गया. एनएफओ में निवेश करने वाले करीब 30 फीसदी निवेशकों ने पहली बार एक्सिस म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश किया.

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग ग्राहक को सर्विस देने में हुई कोताही, अब यह सरकारी बैंक देगा लाखों का हर्जाना!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget