एक्सप्लोरर

परिवार में लोगों के झड़े बाल, तो नानाजी को आया बिजनेस का आईडिया; खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार

 Avimee Herbal: ब्रांड की शुरुआत इसके को-फाउंडर सिद्धार्थ अग्रवाल की मां विनीता से हुई थी, जिनके कोरोना से ठीक होने के बाद बड़े पैमाने पर बाल झड़ने लगे थे. फिर उन्होंने अपने पिता से मदद मांगी.

Avimee Herbal: 'Age is Just a Number' इस कहावत को उस शख्स ने सच साबित कर दिया है, जिन्होंने लगभग 80 साल की उम्र में करोड़ों रुपयों का कारोबार खड़ा कर दिखाया. इसकी शुरुआत सूरत की एक रसोई में पोस्ट कोविड के दौरान हुई थी, जब लोगों के खूब बाल झड़ रहे होते थे. इस समस्या से जूझ परिवार के लोगों ने तब घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना शुरू किया, यहीं से दादाजी को नए बिजनेस का आईडिया आया. 

सूरत में आज कंपनी की बड़ी फैक्ट्री

Avimee Herbal के को-फाउंडर सिद्धार्थ अग्रवाल ने financialexpress.com से बातचीत करते हुए कहा, नानाजी जेनेटिकिली काफी लंबे समय से गंजे हैं. जनवरी, 2021 में घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से उनके सिर पर अचानक से बाल उगने लगे. पहले मुझे लगा कि रूसी है, लेकिन करीब से देखने पर पाया कि नए बाल आ रहे हैं. बस यही हमारा टर्निंग पॉइंट था. इसके ठीक तीन साल बाद एविमी का कारोबार इतना फला-फूला कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके 15,000 से ज्यादा यूनिट भेजे जाते हैं. सूरत में आज इसकी 1 लाख स्क्वॉयर फीट की फैक्ट्री है. 

इस तरह से हुई थी शुरुआत 

दरअसल, इसकी शुरुआत सिद्धार्थ की मां विनीता से हुई. कोरोना से ठीक होने के बाद उनके खूब बाल झड़ने लगे. मार्केट में मिल रहे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से कुछ खास फायदा नहीं हुआ, तो उन्होंने अपने पिता आरके चौधरी से इस बारे में मदद मांगी, जिन्होंने आयुर्वेद और होम्योपैथी पर दो दशक से भी लंबे समय तक रिसर्च किया है.

नानाजी ने चुनिंदा जड़ी-बूटियों से एक तेल बनाया. इसके इस्तेमाल से विनीता को फायदा हुआ. पड़ोसियों ने भी इसे आमजाया, तो उन्हें भी रिजल्ट साफ दिखने लगे. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मिलकर एक ब्रांड लॉन्च करने का सोचा. नानाजी ने इसका नाम अपनी तीन बेटियों: अनीता, विनीता और मीनाक्षी के नाम पर अविमी रखा. शुरुआती बिक्री इंस्टाग्राम के जरिए हुई, तब रोजाना सिर्फ एक या दो बोतल ही बिकते थे, फिर 100-200 बोतल बिकने लगे. 

इन शहरों में सबसे ज्यादा बिकते प्रोडक्ट 

इसके बाद ह्युमन्स ऑफ बॉम्बे ने अग्रवाल परिवार को बिना कुछ बताए एविमी की कहानी अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर की. इसके बाद ऑर्डरों की बाढ़ आने लगी. दो हफ्तों में 25000 बोतलों का ऑर्डर आया. सिद्धार्थ ने कहा, हम बिल्कुल तैयार नहीं थे. हमें इन्हें पूरा करने में तीन महीने लग गए. आज के समय में एविमी के प्रोडक्ट की डिमांड उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के टियर-1 शहरों से आती है, लेकिन अब टियर-2 शहरों में भी इसकी मांग बढ़ रही है. यह ब्रांड धीरे-धीरे युवाओं की भी पसंद बना जा रहा है. 

 

़़

तो यह है ऑनलाइन गेमिंग का काला सच... बर्बाद हो रहे देश के युवा, हर साल गंवा रहे 20000 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह...
डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह...
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget