एक्सप्लोरर

Average Flat Size: अब भारतीयों को पसंद आ रहे हैं बड़े घर, सबसे ज्यादा इस शहर में बढ़ा साइज

Average Flat Size in India: देश के सात बड़े शहरों के हिसाब से तैयार की गई रिपोर्ट बताती है कि पिछले एक साल में घरों का औसत साइज 11 फीसदी बढ़ गया है...

देश में अब लोग बड़े घर ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि पिछले एक साल के दौरान देश में घरों के औसत साइज में वृद्धि आई है. भारत के सात बड़े शहरों में घरों का औसत साइज पिछले एक साल के दौरान 11 फीसदी बढ़ गया है.

देश के सात बड़े शहरों में औसत साइज

यह रिपोर्ट तैयार की है एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने. रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के दौरान देश के सात सबसे बड़े शहरों में घरों का औसत साइज 2022 में 1,175 स्क्वेयर फीट था, जो एक साल बाद 2023 में बढ़कर 1,300 स्क्वेयर फीट हो गया. बीते एक साल के दौरान जहां मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और कोलकाता में घरों का साइज कम हुआ है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में घर बड़े हुए हैं.

एनसीआर में सबसे तेजी से बढ़ा साइज

रिपोर्ट के अनुसार, देश के सात सबसे बड़े शहरों में घरों के आकार में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एनसीआर में हुई है. एनसीआर में एवरेज फ्लैट साइज 2022 में 1,375 स्क्वेयर फीट था, जो बढ़कर 2023 में 1,890 स्क्वेयर फीट हो गया. इसका मतलब हुआ कि बीते एक साल में एनसीआर में घरों का औसत साइज 37 फीसदी बढ़ा है.

हैदराबाद में लोगों के पास सबसे बड़े घर

घरो के मौजूदा औसत साइज के हिसाब से देखें सातों बड़े शहरों में सबसे ज्यादा बड़े घर हैदराबाद में पसंद किए जा रहे हैं. हैदराबाद में अभी घरों का औसत साइज 2,300 स्क्वेयर फीट है. उसके बाद 1,890 स्क्वेयर फीट के साथ एनसीआर दूसरे नंबर पर है. बेंगलुरू में औसत साइज 1,484 स्क्वेयर फीट है, जबकि चेन्नई में यह 1,260 स्क्वेयर फीट है. पुणे में घरों का औसत आकार 1,086 स्क्वेयर फीट है.

मुंबई और कोलकाता में इतनी कमी

इस अवधि के दौरान मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में घरों का औसत आकार 5 फीसदी कम होकर 795 स्क्वेयर फीट रह गया है. साल भर पहले यह औसत 840 स्क्वेयर फीट का था. इसी तरह कोलकाता में औसत फ्लैट साइज 2022 के 1,150 स्क्वेयर फीट से 2 फीसदी कम होकर 2023 में 1,124 स्क्वेयर फीट रह गया है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह बन रहे हैं हैवल्स इंडिया से लेकर एमआरपीएल जैसे शेयरों में कमाने के मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget