एक्सप्लोरर

महंगाई के मोर्चे पर झटका, जुलाई में खुदरा महंगाई 1.55 प्रतिशत के मुकाबले में अगस्त में बढ़कर 2.07 प्रतिशत पर पहुंची

India's Retail Inflation: महंगाई में यह बढ़ोतरी खासकर हरी सब्जियों, मछली, तेल, अंडा, खाने के तेल और अन्य रोजमर्रा की चीजों में इजाफे की वजह से हुई है.

Retail Inflation In India: देश में महंगाई के आंकड़ों में थोड़ा इजाफा हुआ है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के मांपे गए महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में जहां महंगाई 1.61 प्रतिशत थी, वहीं अब यह बढ़कर अगस्त में 2.07 प्रतिशत हो गई है. महंगाई में यह हल्की बढ़ोतरी खासकर हरी सब्जियों, मछली, तेल, अंडा, खाने के तेल और अन्य रोजमर्रा की चीजों में इजाफे की वजह से हुई है.

खाद्य महंगाई में गिरावट

हालांकि, खाद्य महंगाई लगातार तीसरे महीने निगेटिव में -0.69 प्रतिशत पर बनी हुई है. हालांकि, जुलाई महीने की तुलना में इसमें जरूर कुछ बढ़ोतरी हुई है, जब यह गिरकर -1.76 प्रतिशत पर पहुंच गई थी. अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो ओवर ऑल मुद्रास्फीति एक महीने पहले के 1.18 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 1.69 प्रतिशत हो गई है. इसके साथ ही, देशभर में खाद्य महंगाई में कुछ सुधार आया है और यह -1.74 प्रतिशत से बढ़कर -0.70 प्रतिशत पर आ गई है.

शहरी इलाकों में मुद्रास्फीति के आंकड़ों में अगस्त के महीने में तेजी देखी गई और यह जुलाई के 2.10 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर अगस्त में 2.47 प्रतिशत पर आ गई है. लेकिन शहरों में भी खाद्य महंगाई में पिछले महीने के -1.90 प्रतिशत के मुकाबले गिरकर 0.58 प्रतिशत पर आ गई है.

हाउसिंग प्राइस में भी गिरावट

अलग-अलग सेक्टर के अलग रुझान सामने आए हैं. हाउसिंग प्राइस जुलाई के महीने के 3.17 प्रतिशत के मुकाबले अगस्त में कम होकर 3.09 प्रतिशत पर आ गई है. इसी तरह से एजुकेशन खर्च एक महीने पहले के 4.11 प्रतिशत की तुलना में अगस्त में कम होकर 3.60 प्रतिशत पर आ गई है. जबकि हेल्थ इन्फ्लेशन भी 4.57 प्रतिशत से थोड़ा कम होकर 4.40 प्रतिशत पर आ गई है.

हालांकि, अगस्त में खुदरा महंगाई में हल्की बढ़त के बावजूद यह हाल के वर्षों के मुकाबले काफी निचले स्तर पर बनी हुई है. इसके साथ ही, आरबीआई के अनुमानित लक्ष्य 2-6 प्रतिशत के बीच बनी है.

आनंद राठी ग्रुप के मुख्य अर्थशास्त्री और कार्यकारी निदेशक सुजान हाजरा ने कहा कि भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2025 में बढ़कर 2.07 प्रतिशत हो गई, जबकि जुलाई 2025 में यह 1.6 प्रतिशत थी. यह वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों खासकर सब्जियों और खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुई. हाजरा ने कहा कि अभी भी मुद्रास्फीति आरबीआई के संतोषजनक स्तर से नीचे है. इसलिए उम्मीद है कि अक्टूबर में होने वाली अपनी अगली बैठक में आरबीआई ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ये शेयर या फिर पारस पत्थर, आईपीओ में पहले ही दिन शेयर मार्केट में मचा दिया भारी गदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TATA केन्या में क्या बनाती है, 100 साल पुरानी फैक्ट्री पर ताला क्यों लगा?
TATA केन्या में क्या बनाती है, 100 साल पुरानी फैक्ट्री पर ताला क्यों लगा?
सरकारी बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई अपनी सैलरी, जानें कितना कमा रही?
सरकारी बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई अपनी सैलरी, जानें कितना कमा रही?
गणपति उत्सव से पहले बना लें कमाई का प्लान, इन बिजनेस की बढ़ती है डिमांड
गणपति उत्सव से पहले बना लें कमाई का प्लान, इन बिजनेस की बढ़ती है डिमांड
Old Monk पीने वाले ध्यान दें, अब 'Rum' नहीं बिकेगी, विवाद ने चौंकाया
Old Monk पीने वाले ध्यान दें, अब 'Rum' नहीं बिकेगी, विवाद ने चौंकाया

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, Air India जांच की कहानी
तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, Air India जांच की कहानी
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
Pressure Cooker Problems: कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
एक पव्वा में बन गया बाबा! फ्लाईओवर की छत पर करने लगा साधना, वीडियो वायरल
एक पव्वा में बन गया बाबा! फ्लाईओवर की छत पर करने लगा साधना, वीडियो वायरल
Embed widget