एक्सप्लोरर

ATF Price Hike: हवाई यात्रा करने वालों को लगा झटका! लगातार महंगा हो रहा विमान ईंधन, 3.22 फीसदी बढ़ी कीमतें

ATF Price Hike: विमान ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. मई महीने की शुरुआत में ही विमान ईंधन की कीमतों में तेजी देखने को मिली है.

ATF Price Hike: पेट्रोल-डीजल (Petrol) की कीमतों में एक तरफ स्थिरता देखने को मिल रही है. वहीं, विमान ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. मई महीने की शुरुआत में ही विमान ईंधन की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. ATF की कीमतों में 3.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. इस बढ़ोतरी के बाद विमान ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. साल 2022 में विमान ईंधन की कीमतों में 9वीं बार इजाफा हुआ है. 

3.22 फीसदी का हुआ इजाफा
आपको बता दें ग्लोबल लेवल पर ऊर्जा की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर विमान ईंधन पर भी पड़ा है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमतों में 3,649.13 रुपये प्रति किलोलीटर या 3.22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

दिल्ली में क्या है ATF की कीमत
देश की राजधानी में एटीएफ का दाम 1,16,851.46 रुपये प्रति किलोलीटर (116.8 रुपये लीटर) पर पहुंच गया है. इस बीच, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 25वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले वाहन ईंधन के दामों में रिकॉर्ड 10-10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.

1 और 16 तारीख को होता है संशोधन
विमान ईंधन की कीमतों में हर महीने की पहली और 16 तारीख को संशोधन किया जाता है. वहीं, पेट्रोल और डीजल कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के दामों के अनुरूप प्रतिदिन संशोधन होता है. इससे पहले 16 मार्च को एटीएफ के दाम 18.3 फीसदी या 17,135.63 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे. 

कोलकाता और मुंबई में क्या है दाम?
एक अप्रैल को भी विमान ईंधन दो फीसदी या 2,258.54 रुपये प्रति किलोलीटर महंगा हुआ था. 16 अप्रैल को इसकी कीमतों में मामूली 0.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी. मुंबई में एटीएफ का दाम अब 1,15,617.24 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है. कोलकाता में यह 1,21,430.48 रुपये और चेन्नई में 1,20,728.03 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है.

सभी राज्यों में ATF के दाम अलग-अलग होते हैं
आपको बता दें स्थानीय करों की वजह से विभिन्न राज्यों में एटीएफ का दाम अलग-अलग होता है. किसी भी एयरलाइन की परिचालन लागत में विमान ईंधन का हिस्सा करीब 40 फीसदी होता है. साल 2022 की शुरुआत से एटीएफ का दाम हर पखवाड़े में बढ़ाया गया है. एक जनवरी से नौ बार में एटीएफ कीमतों में 42,829.55 रुपये प्रति किलोलीटर या 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें:
GST Collection: ध्वस्त हुए जीएसटी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में सरकार की झोली में आए 1.68 लाख करोड़

IRCTC Tour Package: मई में है घूमने की प्लानिंग, रेलवे दे रहा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का मौका, जानें पैकेज डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget