एक्सप्लोरर

China Property Crisis: निकलने लग गया ड्रैगन का सारा दम? चीन के लिए इस साल 5 पर्सेंट ग्रोथ पाना भी हुआ मुश्किल

China Economic Crisis 2023: चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हालिया सालों तक सबसे तेज गति से तरक्की कर रहा था, लेकिन फिलहाल नए संकट की चपेट में है...

एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के सामने नई परेशानी आ गई है. कोरोना महामारी और सख्त लॉकडाउन के कारण पहले से तबाह चीन की अर्थव्यवस्था के सामने मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. एक ओर चीन को पश्चिमी देशों और कंपनियों के बदले रुख से जूझना पड़ रहा है, दूसरी ओर उसके सामने रियल एस्टेट का ऐसा अभूतपूर्व संकट खड़ा हो गया है, जिसने इस साल 5 फीसदी ग्रोथ रेट पाना भी मुश्किल बना दिया है.

अब भारत ने छीन लिया स्थान

ब्लूमबर्ग के एक हालिया सर्वे में ऐसी आशंका जाहिर की गई है कि चीन 2023 में बड़ी मुश्किल से 5 फीसदी के आस-पास ग्रोथ रेट तक पहुंच पाएगा. यह इस कारण गंभीर है क्योंकि चीन ने दशकों तक 10 फीसदी से ज्यादा की सालाना आर्थिक वृद्धि दर का औसत दिया है और अभी चंद साल पहले तक वह दुनिया में सबसे तेज गति से तरक्की कर रहा था, जो स्थान अब भारत ने कब्जा कर लिया है.

चीन के सामने उल्टा संकट

ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण में चीन की सबसे बड़ी आर्थिक चुनौती रियल एस्टेट बताई गई है. दरअसल चीन का रियल एस्टेट इन दिनों अजीब संकट से जूझ रहा है. अमेरिका और यूरोप के हाउसिंग क्राइसिस का कारण हाउसिंग यूनिट की अनुपलब्धता है, जबकि चीन के मामले में यी ठीक उलट है. चीन के मामले में हाउसिंग यूनिट की जरूरत से बहुत ज्यादा उपलब्धता के कारण संकट पैदा हुआ है.

इतने ज्यादा बन चुके हैं घर

चीन के सांख्यिकी ब्यूरो के एक अधिकारी ही केंग का एक वीडियो एक हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हाथ लगा है. केंग उसमें चीन के रियल एस्टेट संकट की गंभीरता के बारे में बता रहे हैं. उसमें दावा किया जा रहा है कि चीन में अभी अभी करीब 3 अरब लोगों के रहने के लिए हाउसिंग यूनिट तैयार हैं, जबकि देश की आबादी है 1.4 अरब. यानी कुल आबादी की जरूरत के दोगुने से ज्यादा हाउसिंग यूनिट तैयार हो गए हैं.

अर्थशास्त्रियों ने कम किया अनुमान

चीन की अर्थव्यवस्था के बारे में ऐसा अनुमान जताया जा रहा था कि उसकी ग्रोथ रेट 2023 में 5 फीसदी रह सकती है. हालांकि ब्लूमबर्ग के ताजा सर्वे में ग्रोथ रेट के अनुमान को 10 बेसिस पॉइंट डाउनग्रेड किया गया है. यानी 2023 के लिउ चीन की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर अब 4.90 फीसदी कर दिया गया है. इस सर्वे में 78 अर्थशास्त्रियों ने भाग लिया है और उनमें से ज्यादातर ने अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रॉपर्टी संकट को माना है.

ये भी पढ़ें: लगातार सातवें दिन गिरेगा शेयर बाजार? नुकसान के साथ हुई सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget