एक्सप्लोरर

Ashneer Grover: शार्क टैंक वाले अशनीर ग्रोवर ने खेला 100 करोड़ का दांव, 8 मिनट में कमाए 2.25 करोड़ रुपये

अशनीर ग्रोवर ने अपनी दोगलापन किताब में खुलासा किया है कि, 2021 में जोमैटो कंपनी की लिस्टिंग से 2.25 करोड़ रुपया सिर्फ 8 मिनट में कमाए है. उन्होंने ऐसे कैसे किया है, इसे हर कोई जानना चाहता है.

Ashneer Grover Zomato Listing Made 2.25 Crore : शार्क टैंक (Shark Tank) के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को आप जरूर जानते होंगे. आज फिर उनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. अशनीर ग्रोवर ने दावा किया है कि पिछले साल 2021 में जोमैटो (Zomato) कंपनी की लिस्टिंग से उन्होंने महज 8 मिनट में 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

इस बात को जानकर सभी हैरान रह गए हैं, आखिर कैसे अशनीर ने इतनी कमाई की है, पूरा मामला क्या है. इस खबर में हम आपको उनकी किताब 'दोगलापन (Doglapan): द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स' में किए दावे के बारे जानकारी देने जा रहे हैं. जानिए पूरा किस्सा क्या है.

क्या है मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतपे (BharatPe) के पूर्व एमडी अशनीर का कहना है कि, पिछले साल 2021 में जोमैटो का आईपीओ आया था, जिसमें उन्होंने 100 करोड़ रुपये का दांव खेला था. हालांकि कोटक ग्रुप (Kotak Group) के साथ विवाद के कारण वह नायका (Nykaa) के आईपीओ को मिस कर गए थे. इसके बाद भी जोमैटो के आईपीओ में उन्होंने जमकर कमाई की. शार्क टैंक के जज अशनीर ने अपनी किताब 'दोगलापन' में यह दावा किया है. अशनीर ने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है.

कैसे खेला 100 करोड़ का दांव 

अशनीर का कहना है कि उन्होंने जोमैटो के लिए 100 करोड़ रुपये का दांव खेला था. इससे हर कोई हैरान था कि वह इतने पैसे कहां से लाएं. उन्होंने कहा कि, यह मुनाफा कमाने का सिंपल फंडा था- आईपीओ फाइनेंसिंग. मैंने अपनी जेब से केवल 5 करोड़ रुपये का निवेश किया. बाकी 95 करोड़ रुपये का इंतजाम कोटक वेल्थ ने किया. 1 हफ्ते के लिए इसका ब्याज 20 लाख रुपये था. जोमैटो का आईपीओ 3 गुना सब्सक्राइब हुआ और अशनीर को 3 करोड़ रुपये के शेयर मिले. 23 जुलाई, 2021 को जोमैटो का शेयर 115 रुपये पर लिस्ट हुआ जबकि इसका इश्यू प्राइस 76 रुपये था.

ऐसे हुआ फायदा

एक झटके में अशनीर ने अपने सारे शेयर बेच दिए. अशनीर ने कहा कि जब ट्रेड शुरू हुआ तो मुझे प्रति शेयर 136 रुपये मिले. मुझे इंटरेस्ट के साथ शेयर 82 से 85 रुपये का पड़ा था. इस तरह मुझे 2.25 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. 

कोरोना में बढ़ा जोमैटो का कारोबार 

अशनीर ने कहा कि वह जानते थे कि जोमैटो से उन्हें फायदा होगा. उन्होंने कहा, 'मैं दीपिंदर (जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल) को जानता था. मैं उनकी क्षमता को जानता हूं. कोरोना महामारी के दौरान जोमैटो के पास ऑर्डर्स की संख्या बढ़ी. इससे जोमैटो का मार्जिन बढ़ा है. इसलिए जोमैटो के शेयर की कीमत बढ़ना लाजिमी था. जोमैटो की सफलता ने अशनीर के लालच को और बढ़ा दिया. इसके बाद उन्होंने कार ट्रेड के आईपीओ पर भी दांव खेला लेकिन इसमें उन्हें 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ. उनका कहना है कि स्टॉक मार्केट पब्लिक इक्विटी पोर्टफोलियो बनाना उनके बस की बात नहीं है. इसके बजाय वह ज्यादा जोखिम वाले वेंचर्स पर पैसा लगाना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें- Business Ideas: कम लागत में शुरू करें ये शानदार बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, सरकार करेगी पूरी मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget