एक्सप्लोरर

Apple Profit: हर दिन 1282 करोड़ रुपये कमाती है एप्पल कंपनी, दूसरे पायदान पर रही माइक्रोसॉफ्ट

Apple कंपनी हर सेकेंड 1820 डॉलर यानी करीब 1.58 लाख रुपये का प्रॉफिट कमाती है. अगर दिन के हिसाब से इसे देखें तो कंपनी हर रोज करीब 1282 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाती है.

Microsoft VS Apple Net Worth 2022: दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आईफोन (iPhone) बनाने वाली एपल (Apple) कंपनी विश्वभर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है. एपल कंपनी हर सेकेंड 1820 डॉलर यानी करीब 1.58 लाख रुपये का प्रॉफिट कमाती है. अगर दिन के हिसाब से इसे देखा जाए तो हर रोज 15.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 1282 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कंपनी कमाती है. 

हर सेकेंड 1,000 डॉलर से अधिक प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), गूगल (Google) की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) और वॉरेन बफे (Warren Buffett) की बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) शामिल है. अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर फाइनेंशियल बिजनस Tipalti (Tipalti Accounting Software Financial Technology Business) की एक नई रिसर्च में यह खुलासा हुआ है. 

दूसरे नंबर पर रही माइक्रोसॉफ्ट 
दुनिया में प्रॉफिट के मामले में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी दूसरे पायदान पर रही है. ये कंपनी हर सेकेंड 1404 डॉलर यानी 1.14 लाख रुपये कमाई करती है. बर्कशायर हैथवे की हरेक सेकेंड की कमाई 1,348 डॉलर यानी 1.10 लाख रुपये है. 

एपल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी 
एपल मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. इस कंपनी का मार्केट कैप 2.403 ट्रिलियन डॉलर है. मार्केट कैप के मामले में माइक्रोसॉफ्ट तीसरे और अल्फाबेट चौथे नंबर पर है. माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 1.845 ट्रिलियन डॉलर है जबकि अल्फाबेट का मार्केट कैप 1.277 ट्रिलियन डॉलर है.

भारत से टॉप 100 में कोई नहीं 
इस लिस्ट में भारत के बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Relinace Industries) 213.60 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की टॉप कंपनियों में 40वें नंबर पर है. हालांकि भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस है. दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में भारत की 3 कंपनियां शामिल हैं. टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) इस लिस्ट में 72वें और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 93वें नंबर पर है. भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की एक भी कंपनी टॉप 100 में शामिल नहीं है.

किसे हुआ फायदा और नुकसान 
अमेरिका में औसत सालाना सैलरी 74,738 डॉलर यानी 1433.33 डॉलर पर वीक है. यानी एपल की हर सेकेंड कमाई अमेरिका के वर्कर्स की हर हफ्ते की कमाई से 387 डॉलर यानी 27.01 फीसदी अधिक है. अल्फाबेट की हर सेकेंड कमाई 1277 डॉलर है. फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स की हर सेकेंड की कमाई 924 डॉलर है. दूसरी ओर उबर टेक्नोलॉजीज को पिछले साल 6.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. यानी हर सेकेंड 215 डॉलर का नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें : 

The Ashok Hotel: इतने करोड़ में बिकने को तैयार 'द अशोक' होटल, सरकार ने तय की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget