एक्सप्लोरर

Coal Inventories: बिजली-बत्ती गुल होने का खतरा? कोयले से काले हो सकते हैं त्योहार, परेशानी बढ़ाने वाले हैं ये आंकड़े

India Coal Import: त्योहारों का जश्न जोर पकड़ने लगा है, लेकिन ठीक उससे पहले बिजली के मामले में नया रिस्क पैदा हो गया है. आंकड़े बता रहे हैं कि रिस्क गंभीर है...

देश भर में त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है. अगले एक-दो महीने तक लगातार त्योहारों का सिलसिला चलने वाला है. हालांकि त्योहारों के ऐन मौके पर जश्न फीका पड़ने का खतरा पैदा हो गया है. जैसे हालात बन रहे हैं, इस बात का डर सताने लग गया है कि कहीं त्योहारों के दौरान बिजली का संकट न खड़ा हो जाए और कहीं लोगों के घरों की बत्तियां गुल न हो जाएं.

दो साल में सबसे तेज गिरावट

रॉयटर्स की एक ताजी रिपोर्ट बताती है कि अक्टूबर के पहले दो सप्ताह के दौरान देश के पावर प्लांट का कोयला भंडार तेजी से कम हुआ है. दरअसल बिजली की मांग बढ़ी है, जिससे उत्पादन को बढ़ाना पड़ा है. कुल मिलाकर स्थिति ये है कि सप्लाई के सामने डिमांड कम पड़ रही है. सरकारी आंकड़ों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर के पहले दो सप्ताह के दौरान पावर प्लांट्स के कोयला भंडार में जिस रफ्तार से गिरावट आई है, वह दो साल में सबसे ज्यादा है.

इतना कम हो गया कोयले का भंडार

रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती दो सप्ताह के दौरान पावर प्लांट के कोयला भंडार में 12.6 फीसदी की गिरावट आई है और यह कम होकर 20.58 मिलियन मीट्रिक टन रह गया है. यह नवंबर 2021 के बाद कोयले के भंडार का सबसे कम स्तर है. इतना ही नहीं बल्कि यह किसी एक पखवाड़े के दौरान कोयले के भंडार में सितंबर 2021 के दूसरे पखवाड़े के बाद की सबसे तेज गिरावट है.

कोयला संयंत्रों पर बढ़ा है दबाव

ग्रिड रेगुलेटर के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर महीने के शुरुआती दो सप्ताह के दौरान कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों में बिजली का उत्पादन तेजी से बढ़ा है. यह तेजी सालाना आधार पर करीब 33 फीसदी रही है. यानी अक्टूबर 2022 के पहले पखवाड़े की तुलना में अक्टूबर 2023 के पहले पखवाड़े में कोल-फायर्ड पावर प्लांट का उत्पादन 33 फीसदी ज्यादा रहा है. इससे पहले सितंबर महीने में 21.6 फीसदी की तेजी आई थी. मतलब सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर के शुरुआती दो सप्ताह के दौरान बढ़ोतरी की रफ्तार ज्यादा तेज रही है.

इन कारणों से बिगड़ा बैलेंस

इस दौरान अक्षय ऊर्जा के स्रोतों से बिजली उत्पादन में गिरावट आई है. आंकड़े बताते हैं कि आलोच्य अवधि में हाइड्रोपावर आउटपुट 26.8 फीसदी कम हुआ है. बिजली के कुल उत्पादन में अक्षय ऊर्जा स्रोतों यानी पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा आदि का योगदान अक्टूबर के पहले पखवाड़े में कम होकर 10.1 फीसदी रह गया है. पिछले महीने सितंबर में यह हिस्सा 12.1 फीसदी रहा था. यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब दूसरी ओर बिजली की मांग बढ़ी है. इस कारण कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों में उत्पादन बढ़ाने की जरूरत पड़ गई है.

ऐसे में कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं. कोल इंडिया ने इस दौरान बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़ाई है. आने वाले दिनों में डिमांड और सप्लाई की खाई को पाटने के लिए कोयले का आयात बढ़ाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: सर्विस ही नहीं... मैन्यूफैक्चरिंग में भी मौके शानदार, निवेशकों को मालामाल बना सकते हैं ये फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
Gold Silver Price: 1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
1.5 लाख के पार हुआ सोना, चांदी ने भी किया बजट टाइट, दशहरे के बाद क्या और बढ़ेंगे दाम?
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget