एक्सप्लोरर

Amazon Delivery Service: अमेजन ने शुरू की यह खास सर्विस! इन 50 शहरों में केवल 4 घंटों में होगी सामान की डिलीवरी

Same Day Delivery Service: यह सेवा उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं तो नौकरीपेशा हैं. वह अपनी जरूरत के हिसाब से सामान की शॉपिंग कर सकते हैं और उसी जिन डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं.

Amazon Same Day Delivery Service: भारत में अगले कुछ दिनों में फेस्टिवल सीजन शुरू हो जाएगा. ऐसे में तमाम ई-कॉमर्स (E-Commerce) कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स लेकर आ रही हैं. अब इस लिस्ट में अमेजन का नाम भी जुड़ गया है.

जहां एक तरफ  Amazon ने अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर Great Indian Festival Sale  शुरू किया है, वहीं ग्राहकों को जल्द से जल्द डिलीवरी पहुंचाने के लिए कंपनी ने 'सेम-डे डिलीवरी' फैसिलिटी (Amazon Same Day Delivery Service) की भी शुरुआत की है. इस सेवा के जरिए अमेजन के प्राइम मेंबर्स को देश को अब केवल 4 घंटे में सामान की डिलीवरी मिल जाएगी. इस सुविधा को कंपनी ने फिलहाल 50 शहरों में शुरू किया है. ऐसे में अब कस्टमर्स को सामान खरीदने के बाद उसकी डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

अमेजन ने भारत में सेम डे डिलीवरी की शुरुआत साल 2017 में की थी. सेम डे डिलीवरी फैसिलिटी के जरिए कंपनी ग्राहकों को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, लग्जरी, स्पोर्ट्स, विडियो गेम जैसे कई आइटम्स की डिलीवरी केवल 4 घंटे में ही कर देता है. अमेजन पिछले साल तक देश के 14 शहरों में केवल 4 घंटे में सामान डिलीवर कर रहा था जिसे अब बढ़ाकर 50 शहरों तक कर दिया हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि किन शहरों में आप 'सेम-डे डिलीवरी' फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं-

इन शहर के कस्टमर्स को होगा इस फैसिलिटी का फायदा

बता दें कि जिन शहरों में अमेजन ने 'सेम-डे डिलीवरी' फैसिलिटी की शुरुआत की है इनमें प्रमुख शहर हैं फरीदाबाद, पटना,  मैसूर,  मंगलूरु , भोपाल, नेल्लोर, अनंतपुर,सूरत आदि जैसे कई बड़े शहर शामिल हैं. इसके अलावा ध्यान देने वाली बात ये हैं कि सेम डे डिलीवरी सर्विस का फायदा केवल अमेजन के प्राइम मेंबर्स को ही मिल सकता है. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट भी साल 20220 से देश के 14 बड़े शहरों में सेम डे डिलीवरी सर्विस का लाभ अपने ग्राहकों को दे रहा हैं. इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे आदि जैसे कई बड़े शहरों के नाम शामिल हैं.

अपनी जरूरत के हिसाब से पा सकते हैं डिलीवरी

यह सेवा उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं तो नौकरीपेशा हैं. वह अपनी जरूरत के हिसाब से सामान की शॉपिंग कर सकते हैं और उसी जिन डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप वीकेंड के दिनो में ही घर पर रहते हैं तो इस दिन सामान की डिलीवरी आसानी से अपने घर पा सकते हैं. इसके साथ ही इस फैसिलिटी के लिए आपको कोई अलग से शुल्क नहीं देना होगा. प्राइम मेंबर्स (Amazon Prime Membership) को आसानी से यह सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Ayushman Bharat Yojana: मुफ्त में 5 लाख तक का इलाज करवाने के लिए जरूर बनवाएं आयुष्मान कार्ड! जानें आवेदन का तरीका

Insurance Policy: बैंक लॉकर में रखें ज्वेलरी की नहीं रहेगी चिंता! गहने चोरी होने पर मिलेगा इंश्योरेंस कवर का लाभ, जानिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी राशन के रिकॉर्ड में हेराफेरी, यूपी में 60 लाख का गेहूं गायब
सरकारी राशन के रिकॉर्ड में हेराफेरी, यूपी में 60 लाख का गेहूं गायब
आपके बैंक खाते से लेन-देन पर लग सकती है रोक, RBI से आई बड़ी खबर
आपके बैंक खाते से लेन-देन पर लग सकती है रोक, RBI से आई बड़ी खबर
गर्लफ्रेंड पर लुटाए 3.5 करोड़, ब्रेकअप होते ही कोर्ट पहुंचे भारतीय मूल के CEO
गर्लफ्रेंड पर लुटाए 3.5 करोड़, ब्रेकअप होते ही कोर्ट पहुंचे भारतीय मूल के CEO
खर्च करने में मुंबई-दिल्ली छूटे पीछे, ये है देश की सबसे ज्यादा खर्चीली City
खर्च करने में मुंबई-दिल्ली छूटे पीछे, ये है देश की सबसे ज्यादा खर्चीली City

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget