एक्सप्लोरर

बड़े ऊहापोह के बाद फूड बाजार में उतरा Amazon, Swiggy और Zomato से होगी टक्कर

आखिरकार लंबे अटकलों के बाद अमेजन ने भारतीय फूड बाजार में दस्तक दे दी है.हालांकि उसने अभी अपनी सेवा की शुरुआत दक्षिण भारत के बेंगलुरू से शुरू की है.

अफवाहों और अटकलों के बाद आखिरकार अमेजन ने भारतीय फूड बाजार में दस्तक दे दी है. अमेजन फूड के नाम से उसने भारतीय ग्राहकों के लिए डिलिवरी सेवा की शुरुआत की है. माना जा रहा है कि उसकी टक्कर ऑनलाइन फूड डिलिवरी करनेवाली दो दिग्गज कंपनियों से होगा.

वर्तमान में अमेजन ने अपनी सेवा दक्षिण भारत के बेंगलुरू शहर से शुरू की है. ई कॉमर्स कंपनी कंपनी का फूड डिलिवरी सेवा को पिछले साल लांच करने का इरादा किया था. मगर कुछ कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका. उसने बयान जारी कर कहा कि ग्राहकों की मांग पर फूड डिलिवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहकों का कहना था कि अभी तो अन्य सामानों की खरीदारी के लिए उनकी पसंद अमेजन है मगर अब उससे घर बैठे तैयार फूड डिलिवरी की भी सेवा चाहते हैं.

कंपनी ने बताया कि ग्राहक फूड का ऑर्डर देने के लिए अमेजन पर भरोसा जताते थे. आज के वर्तमान दौर को देखते हुए घरों तक तैयार खाना पहुंचाना वक्त की जरूरत है. कंपनी का कहना है कि उसे स्थानीय कारोबार की जरूरत की समझ है. इसलिए ऑनलाइन फूड ऑर्डर के लिए बेंगलुरू में सेवा की शुरुआत की जा रही है. अमेजन फूड से ग्राहकों को स्थानीय रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन से बना खाना मुहैया होगा.

कंपनी ने हालांकि ये नहीं बताया कि आगे उसकी सेवा किस शहर में देने और कब शुरू करने की है. जानकारों का कहना है कि अमेजन को स्विगी और जोमैटो से कड़ा मुकाबला करना होगा. दोनों कंपनियां भारत में पहले से ही पांव जमाए हुए हैं. पिछले साल जोमैटो ने उबर ईट का 200 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाई थी. हालांकि कोरोना वायरस के कारण ऑनलाइन फूड मुहैया करानेवाली कंपनियों को करारा झटका लगा है.

बताया जाता है कि जोमैटौ और स्विगी के ऑर्डर में प्रति दिन 3 मिलियन से 1 मिलियन के बीच गिरावट दर्ज की गई. आमदनी में बेतहाशा कमी होने पर जोमैटो को अपने कर्मचारियों की संख्या में 13 फीसद की कटौती करते हुए 520 लोगों की छंटनी करनी पड़ी थी. इसी तरह स्विगी को भी 11 सौ से ज्यादा अपने कर्मचारियों को हटाने का एलान करना पड़ा.

RBI रेट कट के बाद कितनी कम हो सकती है आपके होम-कार लोन की EMI, यहां लें जानकारी

RBI ने घटाया रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेटः क्या है ये और कैसे घटेगी आपकी EMI | जानें सभी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget