एक्सप्लोरर

RBI रेट कट के बाद कितनी कम हो सकती है आपके होम-कार लोन की EMI, यहां लें जानकारी

अगर आरबीआई द्वारा की गई दरों में कटौती का फायदा बैंक ग्राहकों को देते हैं तो आपकी ईएमआई कितनी कम हो सकती है, यहां जान सकते हैं.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ने कोरोना संकटकाल में लोगों को राहत देने के लिए रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती कर दी है. रेपो रेट 0.40 फीसदी घटाकर 4 फीसदी कर दिया गया है और रिवर्स रेपो रेट को 3.75 फीसदी से घटाकर 3.35 फीसदी कर दिया गया है. अब अगर बैंक इस रेट कट का फायदा गाहकों को देते हैं तो उनके लोन सस्ते हो सकते हैं और ईएमआई कम हो सकती है.

अगर बैंक रेट कट का फायदा ग्राहकों को देते हैं तो आपके होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई कम हो सकती है. यहां एक उदाहरण के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके लोन की ईएमआई कितना कम होने जा रही है.

होम लोन पर मिलेगा फायदा अगर बैंक आपको 0.4 फीसदी की कटौती का फायदा देंगे तो आपके होम लोन की ईएमआई में भी अच्छी कटौती हो सकती है. इसे एक उदाहरण से समझें तो-

मान लीजिए आपने 20 साल के लिए 35 लाख रुपये का होम लोन लिया है जिस पर मौजूदा एसबीआई की ब्याज दर 7.35 फीसदी है. इसकी मासिक ईएमआई 27876 रुपये बैठती है और इस लोन पर आपको कुल ब्याज 31,90,148 रुपये का बैठ रहा है तो दरें घटने के बाद 7.35 फीसदी की बजाए 6.95 फीसदी का ब्याज लगेगा. इस तरह आपके 35 लाख रुपये के 20 साल के लोन के लिए कुल ब्याज 29,87,324 रुपये का होगा और आपकी ईएमआई घटकर 27031 रुपये की हो जाएगी, यानी आपकी हर महीने की ईएमआई में 845 रुपये की कटौती हो जाएगी और कुल ब्याज भी करीब 2.02 लाख रुपये कम हो जाएगा.

कार लोन पर कितना मिलेगा फायदा कार लोन की इस समय की ब्याज दरें 8.55 फीसदी से लेकर 10.15 फीसदी के बीच हैं. अलग-अलग बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें अलग-अलग हैं और अगर आरबीआई के 0.40 फीसदी रेट कट का फायदा बैंकों ने पूरा का पूरा ग्राहकों को दिया तो उनके लोन भी 0.4 फीसदी सस्ते हो सकते हैं.

मान लीजिए आपका ऑटो लोन 10 लाख रुपये का है जिसका टेन्योर 5 साल है और इस पर एसबीआई का लोन इंटरेस्ट सालाना 8.55 फीसदी है. अगर 0.40 फीसदी कटौती जाती है हो ये लोन की ब्याज घटकर 8.15 फीसदी रह जाएगी. यहां जानें कितना फायदा आपको ईएमआई पर मिल पाएगा

मौजूदा EMI के तहत 10 लाख रुपये का लोन 5 साल यानी 60 महीने के लिए है और इसपर 8.55 फीसदी के हिसाब से कुल इंटरेस्ट 2 लाख 32 हजार 438 रुपये बनता है वहीं आपकी मासिक ईएमआई 20,541 रुपये की बनती है. अगर नई दरों के तहत लोन के तहत दरें घटती हैं तो लोन पर इंटरेस्ट 8.15 फीसदी हो जाएगा और आपका कुल ब्याज 2 लाख 20 हजार 895 रुपये हो जाएगा. आपकी ईएमआई इस नए रेट के बाद कुल 20,348 रुपये की हो जाएगी यानी कुल ईएमआई में करीब 200 रुपये की कटौती हो जाएगी.

हालांकि आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अभी बैंकों ने आरबीआई रेट कट का फायदा ग्राहकों को देने का एलान करना शुरू नहीं किया है. अगर बैंक पूरा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला लेते हैं तो ही लोन की ब्याज दरें 0.4 फीसदी कम हो सकती है.

ये भी पढ़ें

RBI ने घटाया रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेटः क्या है ये और कैसे घटेगी आपकी EMI | जानें सभी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget