एक्सप्लोरर

Flight Tickets: वर्ल्ड कप के बाद घर लौटना भी पड़ रहा महंगा, अहमदाबाद से आने वाली उड़ानों के टिकट 10 गुना तक उछले

Flight Tickets: वर्ल्ड कप फाइनल देखने के बाद अब घर वापस लौटने की राह भी आसान नहीं है. इंडिया की हार के गम में डूबे लोगों को फ्लाइट्स के महंगे किरायों की मार भी झेलनी पड़ रही है.

Flight Tickets: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का समापन रविवार रात को हो गया. फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार विश्व कप जीत लिया. इसके साथ ही भारत के तीसरे वर्ल्ड कप की आस लगाए बैठे करोड़ों लोगों का दिल भी टूट गया. इस दौरान अहमदाबाद में मैच देखने वालों का तांता लगने से होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और विमानन उद्योग को काफी फायदा पहुंचा. मांग बढ़ने से एयरलाइन्स मालामाल हो गईं. शनिवार से किराये में कई गुना उछाल आया और देश के लगभग सभी बड़े शहरों से अहमदाबाद का किराया आसमान छूने लगा. शनिवार को देश भर में लगभग 4.6 लाख लोगों ने हवाई यात्रा करने का रिकॉर्ड भी बना दिया. आइए जानते हैं कि इस समय अहमदाबाद से किस शहर तक जाने के लिए आपको कितना खर्च करना पड़ सकता है. 

अहमदाबाद से हर शहर की फ्लाइट महंगी 

वर्ल्ड कप फाइनल खत्म होने के बाद अब वापस लौटने वालों को भी महंगी फ्लाइट टिकट्स लेनी पड़ रही है. अहमदाबाद के विभिन्न शहरों की टिकट ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि हर जगह कीमत काफी ज्यादा होने की सूचना दी जा रही है. 20 नवंबर के लिए अहमदाबाद से दिल्ली का टिकट लगभग 24 से 40 हजार रुपये का पड़ रहा है. इसी तरह अहमदाबाद से मुंबई का एयर टिकट 25 से 36 हजार रुपये के बीच पड़ रहा है. कोलकाता का एयर टिकट 38 से 49 हजार रुपये तक पहुंच चुका है. विमानन कंपनियां बेंगलुरु के लिए लगभग 31 से 51 हजार और हैदराबाद का 30 से 43 हजार रुपये मांग रही हैं. 

अहमदाबाद एयरपोर्ट को भी करने पड़े विशेष प्रबंध 

वर्ल्ड कप फाइनल के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट को भी विशेष प्रबंध करने पड़े थे. दोपहर में भारतीय वायुसेना के एयर शो के लिए 45 मिनट तक एयरस्पेस बंद कर दिया गया था. इस दौरान किसी भी विमान को उड़ने या उतरने की इजाजत नहीं थी. साथ ही चार्टर्ड प्लेन के लिए विशेष इंतजाम करने पड़े थे. लगभग सभी एयरलाइन्स ने इस दौरान अहमदाबाद के लिए अपनी फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा दी थी. इसलिए एयरपोर्ट पर नाईट पार्किंग की सुविधा भी दी गई थी. इनमें बिजनेस जेट एयरक्राफ्ट भी शामिल थे. 

बन गए नए रिकॉर्ड 

देश भर में शनिवार को लगभग 4.6 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की. यह एक दिन में यात्रा करने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक ही दिन में 1.61 लाख से भी ज्यादा यात्री पहुंचे, जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें 

World Cup Final: हवाई यात्रा करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड, क्रिकेट ने जूझ रही इंडस्ट्री को दिया सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget