एक्सप्लोरर

World Cup Final: अहमदाबाद का टिकट 40 हजार पार, एयरलाइन्स की एक और दीपावली आई 

Air Fares Rises: वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया के पहुंचने से अहमदाबाद जाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है. इस मौके को भुनाने के लिए एयरलाइन्स ने न केवल किराया बढ़ाया बल्कि फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ाई है.

World Cup Final: अहमदाबाद में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के लिए एयर टिकट का दाम 40 हजार रुपये तक पहुंच गया है. इंडिया के फाइनल में पहुंचने से एयरलाइन्स कंपनियों की चांदी हो गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसे देखने के लिए अहमदाबाद जाने वालों में होड़ लग गई है. मांग इतनी बढ़ चुकी है कि एयरलाइन्स को अहमदाबाद आने और जाने के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करनी पड़ी हैं. बढ़ती मांग के चलते हर मिनट किराया ऊपर उछलता जा रहा है. 

एयरलाइन्स की एक और दीपावली आई 

हाल ही में दीपावली में लाभ कमा चुकी एयरलाइन्स के लिए इसी साल एक और दीपावली आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में आ गई है. इंडिगो और विस्तारा ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच दो दिनों के लिए एक-एक फ्लाइट बढ़ाई है. इसके अलावा इंडिगो ने बेंगलुरु से अहमदाबाद और हैदराबाद से अहमदाबाद के बीच भी फ्लाइट बढ़ाई है. 

कहां से कितना किराया 

विभिन्न एयरलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के अनुसार अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स की बाढ़ सी आ गई है. 18 नवंबर को मुंबई से अहमदाबाद के लिए 18 फ्लाइट्स हैं. इनमें से आधी से ज्यादा फुल हो चुकी हैं. एयरलाइन्स अब अब डायरेक्ट फ्लाइट्स की बजाय दिल्ली और बेंगलुरु जैसे अन्य शहरों से फ्लाइट्स उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली से अहमदाबाद का किराया 14 से 39 हजार रुपये तक पहुंच चुका है. मुंबई से लोगों को 10 से 32 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. बेंगलुरु से किराया 27 से 33 हजार रुपये के आंकड़े को छू चूका है. वहीं, कोलकाता से अहमदाबाद की फ्लाइट 40 हजार रुपये की हो चुकी है.

अहमदाबाद नहीं तो वडोदरा ही सही 

अहमदाबाद से सटे जिले वडोदरा जाने वाले की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. यहां से अहमदाबाद सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है. मुंबई और दिल्ली से वडोदरा की फ्लाइट्स भी तेजी से महंगी होने लगी हैं. हाई डिमांड से उत्साहित एयरलाइन्स न केवल किराया बढ़ा रही हैं बल्कि मांग को पूरा करने के लिए ज्यादा विमानों की व्यवस्था भी कर रही हैं. इंडिगो और विस्तारा के बाद अन्य एयरलाइन्स भी जल्द ही नई फ्लाइट्स का एलान कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें 

World Cup final: 10 सेकेंड के लिए चुकाने पड़ेंगे 35 लाख रुपये, फाइनल में विज्ञापन रेट ने छुआ आसमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget