एक्सप्लोरर

World Cup final: 10 सेकेंड के लिए चुकाने पड़ेंगे 35 लाख रुपये, फाइनल में विज्ञापन रेट ने छुआ आसमान

Advertising Rates in Final: भारत और ऑट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए विज्ञापन रेट में जबरदस्त उछाल आया है. 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए 35 लाख रुपये तक मांगे जा रहे हैं.

World Cup final: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचते ही भारतीयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. रविवार, 19 नवंबर को भारत और ऑट्रेलिया के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले के लिए हर हिंदुस्तानी तैयार हो गया है. इंडिया के तीसरे वर्ल्ड कप के लिए प्रार्थना की जा रही है. रोजाना गेंद और बल्ले से रिकॉर्ड टूट रहे हैं. उधर, इस विश्व कप में टीवी और डिजिटल वर्ल्ड पर भी नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल में व्यूवरशिप का रिकॉर्ड भी टूटा. इस मैच को लगभग 5.3 करोड़ लोगों ने देखा. इसके बाद मैच के दौरान विज्ञापनों के रेट में जबरदस्त उछाल आया है. अब 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए कंपनियों को 35 लाख रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. 

70 फीसद स्लॉट पहले ही बिक चुके 

एडवरटाइजिंग वर्ल्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वर्ल्ड कप मैचों का प्रसारण डिजनी हॉटस्टार (Disney Hotstar) के प्लेटफॉर्म पर हो रहा है. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही लगभग 70 फीसद विज्ञापन स्लॉट कंपनियों ने खरीद लिए थे. बचे हुए 30 फीसद विज्ञापन स्लॉट वर्ल्ड कप के दौरान ही बेचे जाते हैं. वर्ल्ड कप फाइनल के लिए लगभग 10 फीसद स्लॉट ही बचे हुए हैं. अब भारत के फाइनल में पहुंचते ही कंपनी ने 10 सेकेंड के एड के लिए 35 लाख रुपये मांगना शुरू कर दिया है. हालांकि, इस रेट पर कंपनियां मोल-तोल कर रही हैं. ज्यादातर कंपनियां 25 से 30 लाख के रेट पर तैयार हैं. हालांकि, डिजनी हॉटस्टार अपने रेट को ज्यादा कम  तैयार नहीं है. 

टीवी पर भी रेट दोगुने हुए 

सूत्रों के अनुसार टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों के रेट दोगुने तक हो गए हैं. वर्ल्ड कप की शुरुआत में टीवी पर विज्ञापन की दर प्रति 10 सेकंड 5 से 6 लाख रुपये थी, जो कि अब 8 से 10 लाख रुपये पहुंच चुकी है. टीवी पर दर्शकों ने 2019 वर्ल्ड कप के मुकाबले 12 फीसद ज्यादा समय बिताया. इससे स्टार और डिजनी को लगभग 2500 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. 

दो बार टूटा व्यूवरशिप का रिकॉर्ड 

डिजनी हॉटस्टार के मुताबिक, इस वर्ल्ड कप में दो बार व्यूवरशिप का रिकॉर्ड टूट चुका है. भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को 4.4 करोड़ लोगों ने देखा था, जो कि एक रिकॉर्ड था. फिर भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में यह रिकॉर्ड भी टूट गया. इसे  5.3 करोड़ लोगों ने देखा. इंडस्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो रविवार को होने वाले फाइनल में यह रिकॉर्ड फिर टूट सकता है. बार्क के आंकड़ों के अनुसार टीवी पर 34 वर्ल्ड कप मैचों को 43 करोड़ लोगों ने देखा.

ये भी पढ़ें 

BharatPe Fraud Case: अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को एयरपोर्ट से वापस घर भेजा गया, सोशल मीडिआ पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापारियों का बड़ा ऐलान, 15 अक्टूबर से UPI चार्ज लागू हुआ तो करेंगे पूर्ण बहिष्कार
व्यापारियों का बड़ा ऐलान, 15 अक्टूबर से UPI चार्ज लागू हुआ तो करेंगे पूर्ण बहिष्कार
FD पर बजाज फाइनेंस ने बढ़ा दी ब्याज दरें, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बढ़ोतरी
FD पर बजाज फाइनेंस ने बढ़ा दी ब्याज दरें, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बढ़ोतरी
UPI से लेकर जॉब ऑफर्स तक, भारत में हर 100 में से 12 लोग हुए स्कैम का शिकार- सर्वे
UPI से लेकर जॉब ऑफर्स तक, भारत में हर 100 में से 12 लोग हुए स्कैम का शिकार- सर्वे
अरबों डॉलर का भारतीय सैटेलाइट मार्केट, मस्क के Starlink पर क्यों छिड़ी है जंग?
अरबों डॉलर का भारतीय सैटेलाइट मार्केट, मस्क के Starlink पर क्यों छिड़ी है जंग?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget